{"_id":"66e36d42cd252e31a606c6d4","slug":"not-a-single-one-of-the-nine-complaints-was-resolved-panipat-news-c-244-1-pnp1004-124188-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली निगम ने लगाया खुला दरबार, मौके पर पहुंची नौ शिकायतों में से एक का भी नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली निगम ने लगाया खुला दरबार, मौके पर पहुंची नौ शिकायतों में से एक का भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 6 स्थित 33 केवी पावर हाउस में वीरवार को उपभाेक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) की ओर से खुला दरबार लगाया गया। इसमेें बिजली निगम के एसई नरेंद्र सिंह उपभाेक्ताओं की शिकायतें सुनने पहुंचे। दरबार में कुल 13 शिकायताें में से नौ को सप्ताह भीतर समाधान के लिए संबंधित एसडीओ काे भेजा गया बाकी चार शिकायतें समाधान के लिए एसई अपने साथ ले गए।
दरबार में कुटानी रोड जगदीश नगर के महेंद्र ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही की वजह से किराए पर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में बिजली निगम ने उन्हे 6.12 लाख का बिल भेज दिया। इसे ठीक कराने के लिए वे छाजपुर एसडीओ कार्यालय गए लेकिन जेई ने उनसे रिश्वत मांगी। जब वे रिश्वत नहीं दे पाए ताे निगम अधिकारियों ने उनका बिल ठीक करने की बजाय उनका बिजली कनेक्शन ही काट दिया। इसे ठीक कराने के लिए वे लगातार दो साल से धक्के खा रहे हैं। बिल अब 6.50 लाख से ऊपर हाे चुका है। अब इसकी फरियाद लेकर खुले दरबार में आए हैं। धर्मगढ़ निवासी धर्मबीर ने बताया कि उन्होंने अपने खेत के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था लेकिन छह साल बाद भी उन्हें कनेक्शन नहीं मिला। हालांकि उनके बाद भी जिन किसानों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए थे उनको कनेक्शन मिल चुका है। कनेक्शन न मिलने की वजह से उनकी फसलें हर साल सूख जाती हैं। डाबर कॉलोनी के महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर के ऊपर हाईटेंशन तार गुजरती हैं। इन लाइनों से कई बार चिंगारियां भी निकलती हैं। हर वक्त जान का जोखिम रहता है। उन्होंने निगम अधिकारियों से इन लाइन को हटवाने के लिए कहा है। दूसरी ओर निगम की ओर से हीरा लाल, एसडीओ अनिल श्याेकंद, सीए सेवा राम, एलडीसी राममेहर, एलडीसी मंजीत सिंह, एलडीसी पवन, सीएस खरैंती लाल और क्लर्क रवि माैजूद रहे।