फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No security arrangements at Yamuna Ghat

Panipat News: सावन संग कांवड़ का आगाज पर यमुना घाट पर नहीं इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
No security arrangements at Yamuna Ghat
सनौली। सावन के साथ ही सोमवार से कांवड़ का आगाज हो गया, लेकिन यमुना के घाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो बैरिकेडिंंग की गई है और न घाटों की सफाई की जा सकी है। ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को खतरे के बीच ही आस्था की डुबकी लगानी होगी। साथ ही अव्यवस्थाओं का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सावन में हरियाणा ही नहीं राजस्थान से भी हजारों कांवड़िए प्रतिदिन सनौली यमुना बॉर्डर से होकर गुजरते हैं। हरियाणा में प्रवेश करने से पहले श्रद्धालु यमुना नदी में आस्था की डुबकी भी लगाते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर यमुना पुल पर यूपी की तरफ वॉच टावर भले ही बना दिए गए हों, लेकिन घाट पर अव्यवस्थाओं का आलम है। यमुना के दोनों किनारों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। न ही सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग है और न ही घाट पर रोशनी की कोई व्यवस्था कराई गई। ऐसे में शिवभक्तों को जहां गंदगी से दो-चार होना पड़ेगा, वहीं हादसों का भी खतरा बना रहेगा। विदित हो कि कांवड़ यात्रा के दौरान यमुना घाट पर पूर्व में कई बार हादसे हो चुके हैं। इसका बड़ा कारण यमुना के कच्चे घाट हैं। इसी के चलते कांवड़िए स्नान के दौरान यमुना की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


वर्जन :
यमुना घाट पर सभी आवश्यक इंतजाम कराए जाएंगे। साफ-सफाई के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
-स्वप्निल कुमार यादव, एसडीएम कैराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed