फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   no saughterhouse meat market with municipal corporation for daily shifting

नगर निगम के पास नहीं बूचड़खाने, मीट मार्केट, डेयरी शिफ्ट और धोबी घाट शिफ्ट करने को भूमि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
no saughterhouse meat market with municipal corporation for daily shifting
शहर की सरकार द्वारा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी 26 वार्डों से कई बार डेयरियों को बाहर शिफ्ट करवाने, बूचड़खाने, मीट मार्केट के लिए अलग जमीन उपलब्ध करवाने व धोबी घाट बनाने के लिए दावे ठोके जा चुके हैं, लेकिन आज तक ये काम सिरे नही चढ़ पाया है। इसका कारण ये है कि निगम के पास पतर्याप्त भूमि ही नहीं है जहां इनको शिफ्ट करवाया जा सके। इसके लिए करीबन 15 से 20 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, जो निगम के पास नहीं है।
विज्ञापन

अब इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर निगम आस-पास के गांवों की पंचायती जमीन को पट्टे यानी लीज पर लेने की तैयारी कर रहा है। हालांकि ये मुद्दा मुख्यमंत्री रिपोर्ट में रखा जाना था, इसके लिए निगम के कानूनगों से रिपोर्ट तक तैयार करवाई गई। रिपोर्ट में संबंधित आस-पास के गांवों की जमीन को चैक करने के लिए फिजबिलिटी रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई, कारण बताया गया कि संबंधित गांव के पटवारियों को कोरोना हुआ है।
विज्ञापन

गांव गांजबड़, खोतपुुरा, चंदौली, सिवाह, पसीना कलां, पसीना खुर्द में नहीं मिली जमीन
डीसी की अध्यक्षता में 25 अगस्त को हुई बैठक में इन कामों के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भी रखा गया था। जिसके लिए निगम के आस-पास के गांव जिनमें गांजबड़, खोतपुुरा, चंदौली, सिवाह, पसीना कलां, पसीना खुर्द की जमीन को पट्टे पर लेने की सलाह बनाई गई। इसके लिए अधिकारियों की तीन कमेटियां एक सितंबर को बनाई गई। इन कमेटियों को दो दिन में इन गांव में जाकर पंचायती जमीन का अवलोकन कर फिजबिलिटी रिपोर्ट बनाने के लिए आदेश दिए गए थे। कमेटियों ने रिपोर्ट में बताया कि इन गांव के साथ आस पास के अन्य गांव में भी या तो रकबा उपलब्ध नहीं है या फिर यहां की जमीन काफी मंहगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नौ गांवों की पंचायती भूमि पर तैयार होना है प्रस्ताव
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि निगम की करीब सात किलोमीटर तक की परिधि में आने वाले गांव जिसमें डाहर, जाटल, बिंझौल, रिशालू, सिवाह, डाहर, महराना, खोतपुरा, चंदौली हैं, जिनमें पंचायती जमीन उपलब्ध हैं जिसे लीज पर लिया जा सकता है। इन गांव की पंचायती जमीन की रिपोर्ट के लिए उक्त गांव के पटवारियों से संपर्क किया गया, जिनमें से अधिकतर पटवारी कोरोना ग्रस्त पाए गए और इसके लिए मेडिकल छुट्टी पर रहे, जिस कारण ये काम आज तक अधर में लटका हुआ है।

वर्जन:
आयुक्त सुशील कुमार का कहना है कि निगम अधिकारियों की टीम इस काम पर लगे हुए हैं। जल्द ही जमीन का अवलोकन कर इसे फाइनल भी किया जाएगा। जिसके बाद शहर से मीट मार्केट व बूचड़खानों के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं डेयरियों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed