Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No cleanliness despite an expenditure of 4.50 crore every month

Panipat News: हर महीने 4.50 करोड़ खर्च के बाद भी सफाई नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
No cleanliness despite an expenditure of 4.50 crore every month
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दिवाली नजदीक आते ही शहर में घरों और दुकानों की सफाई तेज हो गई है। इससे रोजाना निकलने वाले कूड़े की मात्रा 350 टन से बढ़कर करीब 450 टन तक पहुंच गई है, लेकिन नगर निगम और कूड़ा उठान करने वाली एजेंसियों की व्यवस्था इस बढ़े हुए बोझ के अनुरूप नहीं बदली है।
शहर की सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के बड़े-बड़े दावों के बीच गलियों और मुख्य मार्गों पर कचरा जमा हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि सफाई व्यवस्था पर हर महीने करीब 4.50 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को नियमित कूड़ा उठान की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए पीसीसी, पूजा एजेंसी और जेबीएम जैसी कंपनियों को ठेका दिया हुआ है। वर्तमान में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए 107 गाड़ियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के चलते प्रतिदिन कूड़े की मात्रा में करीब 100 टन की बढ़ोतरी होने के बावजूद गाड़ियों और सफाईकर्मियों की संख्या में कोई ठोस इजाफा नहीं किया गया है। गाड़ी नहीं पहुंचने पर लोग कूड़ा सड़कों के किनारे डालने को मजबूर हैं।
पार्षद ने लगाया कागजी आंकड़ों का खेल करने का आरोप : वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था चरमरा गई है। निगम के अधिकारी कागजी आंकड़ों के जरिए अपनी नाकामियों को छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी हाउस की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

फेरे बढ़ाने का दावा, लोग बोले- खाली घूमती हैं गाड़ियां
नगर निगम और जेबीएम कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि कूड़ा उठान के लिए गाड़ियों के फेरे बढ़ाए गए हैं। पहले तीन चक्कर लगाने वाली गाड़ियां अब चार से पांच चक्कर लगा रही हैं। इसके अलावा पांच अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और बाजारों में शाम के समय 20 गाड़ियां लगाने की बात कही गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा।
विर्क नगर निवासी मुकेश कुमार और राहुल ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी दिन में केवल एक बार आती है। इसके बाद गाड़ियां गलियों में खाली घूमती नजर आती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जीपीएस लोकेशन दर्ज होने के बावजूद नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है।


अगले सप्ताह बढ़ाई जाएंगी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां
नगर निगम के डीएमसी अरुण कुमार ने बताया कि दिवाली के चलते शहर में कूड़े की मात्रा बढ़ी है। इससे निपटने के लिए फिलहाल गाड़ियों के फेरे बढ़ाए गए हैं और बाजारों में शाम के समय 20 विशेष गाड़ियां लगाई गई हैं। अगले सप्ताह से शहर में कूड़ा उठान के लिए गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
अरुण कुमार, डीएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed