Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NMMS examination on the 29th; 3,352 students from the district to try their luck

Panipat News: एनएमएमएसएस परीक्षा 29 को, जिले के 3352 विद्यार्थी आजमाएंगे किस्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
NMMS examination on the 29th; 3,352 students from the district to try their luck
जिले के 11 केंद्रों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी परीक्षा, मेधावी विद्यार्थियों के लिए 102 छात्रवृत्ति सीटें निर्धारित
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को चार साल तक मिलेगी 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति, परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग ने किए पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा रविवार 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 3352 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। पानीपत जिले के लिए इस योजना के तहत 102 छात्रवृत्ति सीटें निर्धारित की गई हैं।
जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए उन्होंने जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभरवाल के साथ मिलकर गणित ओलंपियाड और एनएमएमएसएस की प्रैक्टिस बुक तैयार करवाकर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई हैं, जो इस परीक्षा में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। गणित और मानसिक योग्यता की नियमित तैयारी भी करवाई गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


चार साल तक मिलेगी 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये यानी एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। यह राशि कक्षा नौवीं से 12वीं तक चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये होगी। छात्रवृत्ति सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई बीच में छोड़ने से रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र अधीक्षकों व बीईओ की बैठक आज
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 27 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में केंद्र अधीक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक होगी। प्रश्नपत्र 28 नवंबर को कार्यालय पहुंचेंगे और 29 नवंबर को सुबह 9:30 बजे केंद्र अधीक्षकों को सौंपे जाएंगे। सभी केंद्रों पर पेयजल, साफ-सफाई, बैठने और सुरक्षा के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट के सीलबंद पैकेट सहित अन्य दस्तावेज उसी दिन जमा करवाने होंगे।


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या
आरके विद्यालय रिफाइनरी रोड - 236
बीआर मॉडर्न विद्यालय कृष्णपुरा - 312
राजकीय विद्यालय मॉडल टाउन - 312
गुरु नानक पब्लिक विद्यालय संजय चौक - 312
गुरु रामदास विद्यालय मॉडल टाउन - 312
किंडर किन विद्यालय मॉडल टाउन - 312
एसडी कन्या विद्यालय किले के नीचे - 312
एसडी विद्यालय जीटी रोड - 312
राजकीय कन्या विद्यालय शिवनगर - 311
विद्या भारती मॉडर्न स्कूल खादी आश्रम - 311
भारतीय बाल विद्या मंदिर स्कूल विकास नगर - 310
कुल परीक्षार्थी - 3352

एनएमएमएसएस परीक्षा जिले के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है। परीक्षा का संचालन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और संबंधित केंद्र अधीक्षक इसके लिए जिम्मेदार होंगे। शिक्षा विभाग मिशन सफलता के तहत दसवीं और 12वीं के बोर्ड परिणाम सुधारने और सुपर-40 कार्यक्रम के माध्यम से 11वीं के विद्यार्थियों को मेडिकल और नॉन-मेडिकल की तैयारी करवाने के लिए भी प्रयासरत है।
नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed