फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nisha made the most beautiful painting, Shreya decorated the best mehndi

Panipat News: निशा ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग, श्रेया ने सजाई सर्वश्रेष्ठ मेहंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Nisha made the most beautiful painting, Shreya decorated the best mehndi
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में बसंत उत्सव के दौरान मंच पर उप​स्थित अति​थि व कॉलेज पदा​धि
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में आयोजित वसंत उत्सव का दूसरा दिन सांस्कृतिक रंगों और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मेरा हरियाणा थीम पर रंगोली, संगीत व नृत्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। निशा ने जहां सबसे सुंदर पेंटिंग बनाई वहीं श्रेया ने सर्वश्रेष्ठ मेहंदी सजाई। उत्सव के दौरान रंगोली, संगीत वादन, गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि डॉ. लोकेश त्यागी व विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराधा पूनिया रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान ने वसंत ऋतु को नवजीवन, सृजन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए इसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक परिषद प्रभारी डॉ. दीप्ति गाबा ने बताया कि इस वर्ष वसंत महोत्सव की थीम मेरा हरियाणा रखी गई है, जिसके माध्यम से प्रदेश की लोकसंस्कृति, परंपराओं और कला को मंच प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए और उनकी रचनात्मकता व प्रस्तुतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वसंत का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। सांस्कृतिक परिषद के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. स्नेहलता, डॉ. नरेश ढांडा, डॉ. शशिकांता, डॉ. सुमित्रा विज, डॉ. दिनकर शर्मा, सुनीता चांद, दलबीर देशवाल व डॉ. वीना कुमारी उपस्थित रही।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed