फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Night shelter at bus stand also, relief to passengers

Panipat News: बस स्टैंड पर भी रैन बसेरा, यात्रियों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Night shelter at bus stand also, relief to passengers
पानीपत। सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड पर रैन बसेरा बना दिया गया है। अब यहां आने वाले यात्रियों को रात के समय सहारा मिलेगा। डिपो अधिकारियों ने दो कमरों में यह रैन बसेरा बनाया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक कमरे में पुरुष व दूसरे में महिलाओं के लिए अलग से ठहरने की व्यवस्था की है। यहां वॉशरूम भी अलग-अलग बनाए गए हैं।
नए बस स्टैंड पर मैदानी तल के दो कमरों में शनिवार शाम को ही रैन बसेरा तैयार किया गया है। अधिकारियों ने यहां गद्दे और कंबल समेत सर्दी से बचने के लिए अन्य संसाधान जुटाए हैं। यहां दोनों कमरों में अलग-अलग रजिस्टर लगाने की तैयारी है। इनमें यहां आने वाले लोगों के नाम और पता लिखा जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके। डिपो महाप्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक को रैन बसेरा में व्यवस्था देखने की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर इसलिए पड़ी आवश्यकता : रोडवेज का डिपो शहर से बाहर है। यात्री कई बार देर रात को दिल्ली या चंडीगढ़ से आते हैं। कई बार देर रात तक यात्री आते हैं। वे इससे आगे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते। उनको रात के समय बस स्टैंड पर ही रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सर्दी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यात्रियों को रात के समय खुले में रात बिताना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रैन बसेरा बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed