फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nigam employe consent to eriar, dress and shoes allowance, strike end

एरियर व वर्दी-जूतों के भत्ते पर बनी सहमति, खुली नगर निगम की हड़ताल, लेकिन काम नहीं हो पाया चालू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nigam employe consent to eriar, dress and shoes allowance, strike end
नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही हड़ताल चौथे दिन समाप्त हो गई। निगम प्रशासन ने निगम कर्मचारियों द्वारा रखी गई दो मांगों को मान लिया है। मानी गई मांगों में कर्मचारियों का बकाया एरियर और वर्दी व जूता भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा लंबित रखी मांगों में 400 अनुपात एक की औसत से सफाई कर्मचारियों की भर्ती करना और हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी देना सरकार के फैसले पर निर्भर रहेगा। इस निर्णय के साथ चौथे दिन वीरवार को निगम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन निगम कार्यालयों में अभी काम शुरू नहीं हो पाया। अब शुक्रवार से दोबारा काम शुरू होगा।
विज्ञापन

इससे करीबन 250 उन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनका करीब चार करोड़ रुपये एरियर बकाया था। इस एरियर का भुगतान निगम करेगा, लेकिन इसे पार्ट पैमेंट के हिसाब से दिया जाएगा। निगम के पास बजट न होना इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। वहीं सफाई व फायर के करीब 400 लाभार्थी कर्मचारियों को वर्दी जूते के भत्ते का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए निगम करीब 11 लाख रुपये का भुगताना करने का तैयार है। घोषणा करते हुए निगम आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि निगम आयुक्त की पावर के हिसाब से जितनी मांगों को वे मान सकते थे, उन्हें मान लिया गया है। बाकी की लंबित मांगें सरकार स्तर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed