फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nidhi had gone to Manali with Sumit after her husband's murder.

Panipat News: पति की हत्या के बाद निधि सुमित संग गई थी मनाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Nidhi had gone to Manali with Sumit after her husband's murder.
पानीपत। हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर संचालक विनोद भराड़ा की हत्या के बाद उसकी पत्नी निधि बिल्कुल आजाद घूमती थी। वह अपने प्रेमी सुमित से लगभग रोज मिलने लगी थी । दोनों अक्सर घूमने के लिए उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश जाते थे। इसको देखकर विनोद भराड़ा के परिवार के लोग भी अचंभित थे। विनोद भराड़ा की मौत के बाद आए उसके बीमे की राशि से निधि ने सुमित को 10 लाख रुपये दिए थे। यह 10 लाख रुपये सुमित ने विनोद भराड़ा के हत्यारोपी देव सुनार के परिवार पर खर्च किए थे।
विज्ञापन

देव सुनार के केस की पैरवी सुमित कर रहा था। उसके बच्चों की फीस व घर का खर्च भी सुमित चला रहा था। देव सुनार को जेल में पैसे भी सुमित ही पहुंचाता था। जब निधि ने लगभग डेढ़ साल पहले पति विनोद भराड़ा के हत्या के केस में गवाही देते हुए देव सुनार को पहचाने से इंकार कर दिया था। निधि केस की पैरवी भी बड़ी लापरवाही से कर रही थी। इस पर विनोद भराड़ा के ऑस्ट्रेलिया निवासी भाई को शक हो गया था। उसको संदेह था कि विनोद की मौत एक सोची समझी बड़ी साजिश है। फिर उसने एसपी अजीत सिंह शेखावत को मैसेज कर दोनों विनोद भराड़ा मर्डर केस की फाइल खोलने की मांग की थी।
विज्ञापन


बॉक्स

सुमित की निधि के पैसों पर थी नजर

सुमित की नजर निधि के पैसों पर भी थी। वह निधि के पैसों पर ऐश कर रहा था। निधि उसे घुमाने के लिए महंगे होटल में लेकर जाती थी। उसका पूरा खर्च उठाती थी। उसने विनोद भराड़ा की हत्या उसके पैसे हड़पने के लिए भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि देव सुनार के केस की पैरवी सुमित कर रहा था। उसके बच्चों की फीस व घर का खर्च भी सुमित चला रहा था। देव सुनार को जेल में पैसे भी सुमित ही पहुंचाता था। जब निधि ने लगभग डेढ़ साल पहले पति विनोद भराड़ा के हत्या के केस में गवाही देते हुए देव सुनार को पहचाने से इंकार कर दिया था। दोनों उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश भी घूमने के लिए जाते थे। मामले की अब भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed