फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NHM employees angry with the announcement of one-time salary

एक मुश्त वेतन के ऐलान से एनएचएम कर्मचारी नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
NHM employees angry with the announcement of one-time salary
पानीपत। सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एकमुश्त वेतन देने का ऐलान किया है। अब एनएचएम कर्मचारियों को ग्रेड पे व महंगाई भत्ते नहीं दिए जाएंगे। कर्मचारियों को अब फिक्स वेतन मिलेगा । इसके विरोध में शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारी संघ उतर आया है। कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल में पत्र की कॉपी फूंककर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से यह फैसला वापस लेने की अपील की है।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमित मलिक ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के विरोध में है ।एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं के रीढ़ हैं। कर्मचारियों के कारण ही स्वास्थ्य सेवाओं में इतना इजाफा हुआ है। कोरोना काल में कर्मचारियों ने अपनी जान की बाजी पर लगाकर लोगों की सेवा की है। वहीं कई कर्मचारियों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से एनएचएम कर्मचारियों पर ही निर्भर हैं। सभी कार्यक्रम व अभियानों को सफल बनाने में एनएचएम कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। अब सरकार कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर उनके साथ अन्याय कर रही है। नवंबर 2021 को एनएचएम कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इसको पूरा नहीं किया गया है। उनकी सरकार से मांग है कि उनको मिलने वाले सभी भत्ते बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed