{"_id":"eeb1e0d3a22cd47de4b17386da73645a","slug":"newborn-baby-thrown-civil-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्ची को सिविल अस्पताल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बच्ची को सिविल अस्पताल में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टरों के नजदीक नवजात बच्ची को जन्म के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। राहगीरों ने कुत्तों से नोंचा शव छुड़वाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सरकारी क्वार्टर के पास शनिवार दोपहर के समय राहगीरों ने कुछ कुत्तों को एक पॉलीथिन खींचते हुए देखा। इसी बीच वहां से गुजर रही नर्स इंद्रावती ने पॉलीथिन के बाहर पैर लटकते देखे। इसके बाद कई महिलाएं एकत्रित हो गईं।
उन्हाेंने कुत्तों को भगाया और पॉलीथिन हटाकर देखा तो नवजात बच्ची मृत मिली। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मचा हड़कंप
नवजात बच्ची का शव मिलने पर सिविल अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। स्टाफ और सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे। कुछ लोग सिविल अस्पताल की तरफ शक न होने पर घबरा गए और पीछे हट गए। कुछ लोग जन्म देकर नवजात को फेंकने वालों को कोसते नजर आए।
कुछ घंटे पहले ही पैदा हुई थी
नर्स इंद्रावती ने जायजा लेने के बाद बताया कि बच्ची कुछ ही घंटे पहले जन्मी है और पूरे नौ माह की लग रही थी। बच्ची की डिलीवरी भी सामान्य हुई है। उसकी ओरनाल भी नहीं काटी गई थी। कुत्तों ने नवजात के पेट व हाथ को नोंच रखा था।