फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New buses in the fleet of Panipat Bus Depot, running on Jammu and Katra routes

पानीपत बस डिपो के बेड़े में आई नई बसें, जम्मू व कटरा रूट पर चल रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
New buses in the fleet of Panipat Bus Depot, running on Jammu and Katra routes
पानीपत। पानीपत रोडवेज डिपो के बेड़े में लंबे समय से डिमांड के बाद छह नई बसें शामिल हुई हैं। पिंक सिटी बसों के आने के पांच साल बाद नई बसें इस बेड़े में शामिल हुई हैं। पिंक सिटी बस केवल महिलाओं और छात्राओं के लिए मिली थीं। जिनमें सीट भी कम है। छह नई आई बसों में 52 सीटें हैं। इसमें एक साथ 50 से ज्यादा लोग लंबा सफर कर सकते हैं। पानीपत बस डिपो में पहले 118 बसें थीं। छह बसें शामिल होने के बाद इनकी संख्या अब 124 हो गई है। नई बसें पुरानी बसों की तुलना में आकर्षक हैं। इनकी लंबाई पहले वाली बसों से ज्यादा है और सीटें भी अधिक हैं। पुरानी बसों में 52 सीटें हैं और नई बसों में 59 सीटें हैं। इन बसों का लुक भी मॉडिफाई किया गया है।
विज्ञापन

नई बसों के शामिल होने के बाद इन बसों का लाभ लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को होगा। इससे अब नई बसों में ज्यादा संख्या में लोग सफर कर सकते हैं। पिछले एक सप्ताह में तीन-तीन करके कुल छह बसें शामिल हुई हैं। इन बसों का संचालन कटरा व जम्मू के रूटों पर शुरू किया गया था। यह बस पिछले दो दिन से लंबे रूट पर चल रही हैं।
विज्ञापन

पानीपत बस डिपो पूरे हरियाणा रोडवेज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला डिपो है। पिछले छह महीने से डिपो नंबर वन पर चल रहा है। पानीपत बस डिपो की कमाई के बाद चंडीगढ़ और अन्य बस डिपो का नंबर आता है। वहीं छह नई बसों के आने के बाद लगभग एक दिन में हजारों की संख्या में यात्री बढ़ जाएंगे, जिससे आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
छह नई बसें लंबे रूट पर चलाई जा रहीं
पिछले एक सप्ताह में कुल छह नई बसें आई हैं। बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद लंबे रूट पर संचालन शुरू कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को लाभ मिल रहा है।
- कुलदीप जांगड़ा, जीएम पानीपत बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed