फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neighbor misbehaved with six year old child

छह साल के बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया कुकर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Neighbor misbehaved with six year old child
पानीपत। बतरा कॉलोनी की फैक्टरी में एक पड़ोसी ने छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना के वक्त बच्चे के माता-पिता फैक्टरी में काम पर गए थे। बच्चे ने अपने पिता को जाकर पूरी घटना के बारे में बताया। बच्चे का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। घटना की सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे के बयान दर्ज किए। इसके बाद उसके पिता के बयान पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला निवासी पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ बतरा कॉलोनी स्थित फैक्टरी में रहता है। वह तीन बच्चों का पिता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ फैक्टरी में काम पर चला गया था। उसका छह साल का बेटा कमरे में अकेला था। उसी वक्त उसका पड़ोसी असलम पुत्र तौहीद उसके बेटे के पास आया। असलम ने उसके साथ कुकर्म किया। उसका बेटा रोते हुए उसके पास आया और आपबीती सुनाई। आरोपी फरार हो गया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed