फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Negligence of the department, heavy on 70 thousand families

Panipat News: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लापरवाही, 70 हजार परिवारों पर भारी

Wed, 03 May 2023 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Negligence of the department, heavy on 70 thousand families
पानीपत। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लापरवाही के चलते जिले में करीब 70 हजार परिवारों को अब तक अप्रैल महीने का राशन नहीं मिल पाया है। इसराना और मतलौडा में न के बराबर ही राशन पहुंचा है। यहां एक जगह शेष बचे राशन में से 14 प्रतिशत तो दूसरी जगह केवल 17 प्रतिशत राशन का ही वितरण हो पाया है। डिपो एसोसिएशन आगे आई तो विभाग ने अप्रैल माह का राशन वितरित करने का समय बढ़ाकर आठ मई किया है। अगर आठ मई लाभार्थियों को राशन वितरित नहीं किया गया तो यह लैप्स हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अप्रैल में जिले में 1.53 लाख लोगों को राशन मिलना था। मई में अलग डाटा के हिसाब से राशन मिलेगा। हर माह राशन कार्ड जुड़ने और कटने की वजह से डाटा बदलता है। इनमें से करीब 82 हजार लोगों को ही राशन मिल पाया है। 70 हजार से ज्यादा परिवार ऐसे हैं, जिनको राशन नहीं मिल पाया है। विभागीय लापरवाही के चलते राशन वितरण का शेड्यूल ही गड़बड़ा गया है। जो राशन डिपो पर 10 अप्रैल तक पहुंचाना था, वह अब मई में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर का टेंडर दोबारा किया
विभाग राशन डिपो तक गेहूं खुद भेजता है। इसके लिए ट्रांसपोर्टर को टेंडर दिया गया है। पिछले दिनों एक विवाद सामने आने के बाद ट्रांसपोर्टर से टेंडर खत्म कर दिया था। अब 17 अप्रैल को नया टेंडर किया गया है। इसके बाद जिले में राशन की सप्लाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है डाटा
ब्लॉक मार्च में बंटा राशन अप्रैल में बंटा राशन
पानीपत 90.76 प्रतिशत 63.40 प्रतिशत
समालखा 88.85 प्रतिशत 67.88 प्रतिशत
इसराना 88.14 प्रतिशत 11.40 प्रतिशत
मतलौडा 89.44 प्रतिशत 14.21 प्रतिशत
बाबरपुर 95.86 प्रतिशत 17.26 प्रतिशत

समय बढ़ाए सरकार : प्रधान
अप्रैल महीने का राशन डिपो पर जल्द पहुंंचाना चाहिए। इसके बाद राशन वितरित करने के लिए दस दिन का समय दिया जाए। पिछले दो दिन से मशीन भी बंद थी। ये सब मंगलवार शाम को चालू हुई हैं।

कन्हैया कुमार, जिला प्रधान, डिपो एसोसिएशन।
वर्जन :
जिले में अप्रैल माह के 37 हजार क्विंटल में से 15 हजार क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग करा दी गई है। बाकी 12 हजार क्विंटल गेहूं भी जल्द ही भेज दिया जाएगा। डिपो पर अप्रैल का राशन आठ मई तक बांटा जा सकता है।
आदित्य कौशिक, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed