Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Negligence in environmental protection will not be tolerated; strict action will be taken against those who burn stubble: DC

पर्यावरण संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पराली जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Negligence in environmental protection will not be tolerated; strict action will be taken against those who burn stubble: DC
-स्वच्छ हवा में सांस लेना हर नागरिक का अधिकार, किसानों से पराली न जलाने की अपील
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला प्रशासन पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह चौकन्ना हो गया है।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खेतों में पराली जलाने वाले किसानों और व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन किसानों को जागरूक करने के साथ पर्यावरण बचाने पर विशेष जोर दे रहा है। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ हवा में सांस लेना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। पराली का धुआं न केवल वायु प्रदूषण को खतरनाक स्तर तक बढ़ाता है, बल्कि इससे मिट्टी की उर्वरता और लोगों के स्वास्थ्य पर भी बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

प्रदूषित हवा के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए डीसी ने बताया कि इसके कारण सांस, फेफड़ों और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हवा में मौजूद पीएम 2.5 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक कण सिरदर्द और सांस लेने में कठिनाई पैदा करते हैं। इसके अलावा, आग लगाने से मिट्टी में मौजूद उपयोगी बैक्टीरिया व मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं, जिससे कृषि भूमि की प्राकृतिक उपजाऊ क्षमता घटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने किसानों से प्रदूषण हटाओ, जीवन बचाओ का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उपायुक्त ने बताया कि किसान पराली को आग लगाने के बजाय उससे जैविक खाद तैयार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, फसल अवशेषों का उपयोग बायोमास ऊर्जा, मशरूम की खेती, छप्पर बनाने और बेल बनाकर पैलेट व ब्रिकेट्स उद्योगों में बेचकर अतिरिक्त आय कमाने के रूप में किया जा सकता है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी इस दिशा में लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed