फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj on top of Europe, family members said proud of their son

Panipat News: यूरोप के शिखर पर नीरज, परिजन बोले बेटे पर गर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Neeraj on top of Europe, family members said proud of their son
पानीपत। विश्व एथलेटिक्स और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उनको स्विटजरलैंड के जंगफ्राउजोक के मशहूर आइस पैलेस में पट्टिका लगाकर सम्मानित किया है। वे यहां पट्टिका लगाकर सम्मानित होने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। नीरज के परिजनों ने इस पर खुशी जताई है। परिजनों को पेरिस ओलंपिक में देश के नाम एक और स्वर्ण पदक लाने की उम्मीद नीरज से जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नीरज चोपड़ा के नाम भाला फेंक स्पर्धाओं में कई रिकाॅर्ड दर्ज हैं। मूल रूप से पानीपत के खंडरा गांव निवासी नीरज चोपड़ा अब पेरिस ओलंपिक के लिए विदेश में रहकर तैयारी कर रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने बताया था कि उनका लक्ष्य पेरिस ओलंपिक में देश की झोली में एक और स्वर्ण पदक लाना है। वे इस सपने को साकार करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। चाचा भीम सिंह चोपड़ा ने बताया कि नीरज स्विटजरलैंड के जंगफ्राउजोक में मशहूर आइस पैलेस में पट्टिका लगाने की जानकारी मिलना प्रदेश ही नहीं देश के लिए गर्व का विषय है। पिता सतीश कुमार और मां सरोज देवी ने कहा कि उनको नीरज पर पूरा भरोसा है। वे देश का नाम रोशन करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने कहा कि पट्टिका के अनावरण पर कहा उनको यहां प्यार और सराहना पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने आइस पैलेस में पट्टिका लगाने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन

जंगफ्राउजोक को यूरोप का शिखर कहा जाता है। इस जगह की खास बात यह है कि यहां कई और स्टार खिलाड़ियों की पट्टिकाएं लगाई गई हैं। इसके साथ ही नीरज को स्विट्जरलैंड का फ्रेंडशिप एंबेसडर भी बनाया गया है। वे भारत के एडवेंचर पसंद लोगों को स्विटजरलैंड आने के लिए प्रेरित करेंगे। चोपड़ा ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपना एक भाला पट्टिका के साथ रखा है। इस तरह वह रोजर फेडरर और गोल्फर रोरी मैकलरॉय जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए हैं। जिनकी भी आइस पैलेस में ऐसी पट्टिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed