फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra ranked number two in Google Trends

Google Trends: गूगल ट्रेंड में नंबर दो पर रहे नीरज चोपड़ा, हरियाणा ने किया सबसे ज्यादा सर्च

Tue, 26 Jul 2022 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 02:39 AM IST
सार

नीरज चोपड़ा लाइव, नीरज चोपड़ा न्यूज और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपिनयशिप टॉप खोज रही। 24 जुलाई को इंटरनेट पर नीरज चोपड़ा छाए रहे और सभी उनके बारे में जानना चाह रहे थे।

विज्ञापन
Neeraj Chopra ranked number two in Google Trends
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा गूगल ट्रेंड में नंबर दो पर रहे। इंटरनेट पर उन्हें सर्च करने वालों में हरियाणा पहले स्थान पर रहा। 24 जुलाई को इंटरनेट पर नीरज चोपड़ा छाए रहे और सभी उनके बारे में जानना चाह रहे थे।
विज्ञापन


इंटरनेट पर की गई खोज में पहले स्थान पर भारत और वेस्ट इंडीज का क्रिकेट मैच रहा। नीरज चोपड़ा को 5.55 लाख बार सर्च किया गया। हरियाणा के पानीपत से होने के नाते सबसे ज्यादा नीरज चोपड़ा लाइव के नाम से हरियाणा के लोगों ने सर्च किया। सभी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनका मुकाबला देखना चाहते थे।
विज्ञापन


नीरज चोपड़ा न्यूज की-वर्ड को हरियाणा की कुल खोजों में 100 प्रतिशत सर्च किया गया। साथ ही गोवा के लोगों ने भी नीरज चोपड़ा को सर्च किया है। नीरज चोपड़ा को देशवासियों ने अलग-अलग की-वर्ड से सर्च किया। अधिकतर लोगों ने नीरज चोपड़ा लाइव और नीरज चोपड़ा न्यूज के नाम से सर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सबसे ज्यादा हरियाणवी हैं। इसी के साथ अलग-अलग देश के लोगों ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के नाम से सर्च किया। नीरज से जीतने वाले एंडरसन पीटर्स के नाम को भी सर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed