फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra is teaching Hindi and Haryanvi songs to German coach in America

बोली पर गर्व: जर्मन कोच को नीरज चोपड़ा अमेरिका में सिखा रहे ‘हट जा ताऊ पाछै नै’

Tue, 18 Jan 2022 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Jan 2022 01:54 AM IST
सार

नीरज ने एक वीडियो बनाया है जिसमें कोच को नीरज कुछ नहीं सिखा रहे हैं और नीरज के ‘‘हैलो कोच’’ बोलने पर ही कोच वीडियो में दर्शकों को ‘‘नमस्ते, कैसे हो, आपसे मिलकर खुशी हुई’’ जैसे शब्द बोलते हुए दिखे।

विज्ञापन
Neeraj Chopra is teaching Hindi and Haryanvi songs to German coach in America
कोच डॉ. क्लॉज के साथ नीरज चोपड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले पानीपत जिले के नीरज चोपड़ा को अपनी मातृ भाषा और हरियाणवी भाषा से इतना प्रेम है कि वह अमेरिका जाकर भी हिंदी भाषा को ही प्राथमिकता देते हैं। नीरज अपने जर्मन कोच डॉ. क्लॉज को हिंदी और हरियाणवी गाने सिखाते हुए वीडियो पोस्ट करते हैं। नीरज के जर्मनी कोच भी अब हिंदी भाषा को कहीं न कहीं आम बोल चाल में सीख चुके हैं।

विज्ञापन


इसी महीने नीरज ने एक वीडियो बनाया है जिसमें कोच को नीरज कुछ नहीं सिखा रहे हैं और नीरज के ‘‘हैलो कोच’’ बोलने पर ही कोच वीडियो में दर्शकों को ‘‘नमस्ते, कैसे हो, आपसे मिलकर खुशी हुई’’ जैसे शब्द बोलते हुए दिखे हैं।
विज्ञापन

नीरज के ओलंपिक खेलने से पहले एक वीडियो में नीरज अपने कोच को ‘हट जा ताऊ पाछै नै’ गाना सिखाते हुए नजर आ रहे थे। नीरज अपने साथ-साथ अब अमेरिका में फिरंगी कोच के साथ वहां के लोगों को भी हिंदी सिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केबीसी में अमिताभ को भी सिखाई थी हरियाणवी

केबीसी के मंच पर भी नीरज चोपड़ा ने बिग बी अमिताभ बच्चन को हरियाणवी सिखाते हुए नजर आए थे। नीरज चोपड़ा जंजीर से बिग बी के प्रसिद्ध संवाद का अनुवाद करते हैं जहां उनका चरित्र विजय प्राण से कहता है, ‘‘ये पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं।’’ नीरज को यह कहते हुए सुना गया है कि, ‘‘ये तेरे बाप का घर कोनी, थाना है, चुप चाप खड़ा रै।’’ वहीं उन्होंने अमिताभ बच्चन से भी यही डायलॉग हरियाणवी में बुलवाया था।

पिता सतीश को भी फोन पर कहते है पापा हरियाणवी बोलो

नीरज चोपड़ा अपने पिता को फोन पर बात करते हुए भी बोलते है कि पापा आप हरियाणवी में बात करो। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने बताया कि ओलंपिक में जीतने के बाद जब वह नीरज से बात कर रहे थे तो वह हिंदी में बात कर रहे थे तो नीरज ने कहा कि पापा आप मैरे तै हरियाणवी में बात करो। इसके बाद पिता सतीश ने हरियाणवी में खुल के बात की। नीरज के पिता का कहना है कि हम कई बार बात करते हुए सोचते है कि हरियाणवी में बात करें कभी वह कभी कहीं बैठा न हो, लेकिन उनका बेटा हमेशा उनको कुछ अलग अहसास नहीं होने देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed