{"_id":"6480ebfcc3becd90f805ec46","slug":"need-to-make-agriculture-cabinet-in-the-country-tikait-panipat-news-c-244-1-pnp1001-524-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में एग्रीकल्चर कैबिनेट बनाने की जरूरत : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में एग्रीकल्चर कैबिनेट बनाने की जरूरत : टिकैत
विज्ञापन
समालखा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रमुख किसान नेता राकेश टिकैत ने कृषि क्षेत्र को बनाए रखने के लिए देश में एग्रीकल्चर कैबिनेट बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने शाहाबाद में सूरजमुखी को एमएसपी पर खरीदने की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस की लाठीचार्ज करने की कडी निंदा की और गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा करने की मांग की।
किसान नेता राकेश टिकैत बुधवार देर शाम समालखा नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे शाहाबाद में किसानों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर दिल्ली जाते हुए कुछ समय के लिए किसान भवन में ठहरे। जहां स्थानीय किसानों ने सोनू मालपुरिया की अगुवाई में टिकैत का स्वागत किया। राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले आठ-दस साल से सूरजमुखी की खरीद कर रही थी, लेकिन इस बार सरकार ने हाथ खड़े कर दिए। जिस कारण किसानों को आंदोलन करना पड़ा। किसान केंद्र सरकार का निर्धारित 6400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।
टिकैत ने कहा कि देश में कृषि से संबंधित कोई डाटा सरकार के पास नहीं है और न ही कृषि क्षेत्र को नियंत्रित करने के लिए अलग से कृषि मंत्रालय है। यह 18 मंत्रालयों में बंटा हुआ है। किसान नेता राकेश टिकैत ने पहलवानों के मुद्दे पर कहा कि कुरुक्षेत्र में पहलवानों के मामले में बजरंग पूनिया की मांग पर नौ जून का दिल्ली कूच फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष सोनू मालपुरिया, हलका अध्यक्ष वीरेंद्र, नरेंद्र शहरमालपुर, गुलाब बिहोली, देवेंद्र भापरा, रघबीर डिकाडला, राजेन्द्र व रोहतास आट्टा मौजूद रहे।