फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nearly 44 percent admissions done, 56 percent seats still vacant

Panipat News: करीब 44 प्रतिशत हुए दाखिले, 56 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Nearly 44 percent admissions done, 56 percent seats still vacant
पानीपत। राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर तीसरे चरण की काउंसलिंग शनिवार को संपन्न होगी। शुक्रवार को दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया। विद्यार्थी शनिवार को फीस जमा करवाकर आईटीआई में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अब तक करीब 44 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं जबकि करीब 56 प्रतिशत सीटों पर दाखिले का इंतजार है। 24 जुलाई को खाली सीटों की फिर से जानकारी चस्पा की जाएगी। इसके बाद 28 जुलाई को चौथी व आखिरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन


अब तक कुल 899 दाखिले हुए हैं जो कुल सीटों का करीब 44 प्रतिशत है। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। राजकीय आईटीआई पानीपत में कुल 952 सीटों में से 398 सीटों पर दाखिला हो चुका है जबकि 554 सीटें रिक्त हैं जो कुल सीटों का करीब 58 प्रतिशत है।
विज्ञापन


बॉक्स

राजकीय आईटीआई में दाखिले की स्थिति

आईटीआई- कुल सीटें- दो चरण में दाखिले- तीसरे चरण में अलॉट सीटें- तीसरे चरण में दाखिले- रिक्त सीटें

पानीपत 952 315 227 83 554

बापौली 172 66 48 30 76

नौल्था 236 87 33 07 142

समालखा महिला 84 38 05 05 41

पानीपत महिला 128 42 08 05 81

बराना 168 52 15 09 107

मतलौडा 168 75 39 24 69

चुलकाना 88 20 09 07 61

पाथरी 84 30 12 05 49

कुल 2056 724 396 175 1180



चौथे चरण में आरक्षण की नहीं होगी बाध्यता

आईटीआई में हर व्यवसाय में 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग के तीन चरण पूरे होने के बाद चौथे चरण में आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। चौथे चरण में सभी सीटें सामान्य रूप से भरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन-
चार मेरिट लिस्ट होंगी जारी

आइटीआई में तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शनिवार को संपन्न होगी। दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। तीसरे चरण में अलॉट 396 सीटों में से अब तक 175 का दाखिला हो चुका है। पानीपत आईटीआई में अब तक 398 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। कुल चार मेरिट लिस्ट जारी होंगी, जिसमें अलग-अलग निर्धारित समय पर दस्तावेजों की जांच व फीस भरने का समय रहेगा।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed