फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   navratr special bus

नवरात्र स्पेशल बस सेवा: वैष्णो देवी और मां चिंतपूर्णी के दर्शन करा रही रोडवेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
navratr special bus
पानीपत। नवरात्र स्पेशल बस सेवा के जरिए रोडवेज लोगों को वैष्णो देवी और मां चिंतपूर्णी के दर्शन करा रहा है। वैष्णो देवी के लिए बस 26 सितंबर से सुबह सात बजे से दिल्ली आईएसबीटी से संचालित हो रही है, जबकि मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए सुबह 10 बसे बस पानीपत डिपो से रवाना होती है।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के लिए बस का संचालन दिल्ली से होने की वजह से इसका लाभ दिल्ली के साथ सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला के लोगों भी मिलेगा। वैष्णो देवी के लिए तीन बसों का रोटेशन में संचालन किया जाएगा। पहले दिन जो बस सुबह सात बजे दिल्ली वैष्णो देवी के लिए जाएगी, उसे तीसरे दिन रात तक वापस आना होगा और फिर सुबह सात बजे वैष्णो देवी के लिए जाएगी। इसी तरह तीन बसों का रोटेशन चलता रहेगा। इसके साथ ही मां चिंतपूर्णी के लिए दो बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन जो बस जाएगी, उसे दूसरे दिन तक वापस आना होगा, जिससे तीसरे दिन के शेड्यूल के मुताबिक यात्रियों को चिंतपूर्णी ले जाया जाएगा। मां चिंतपूर्णी के लिए चलाई गई स्पेशल बस का लाभ सोनीपत, करनाल, जींद, असंध, हिसार और कैथल समेत अन्य जिले से यात्रियों को मिल सकता है, जो पानीपत आकर इस बस को ले सकते हैं। पानीपत बस डिपो में आई नई आठ बसों में से पांच को नवरात्र स्पेशल बस के तौर पर चलाया गया है। पानीपत बस डिपो के ट्रैफिक मैनेजर पंकज पूनिया ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए माता वैष्णो देवी और चिंतपूर्णी के लिए स्पेशल बस संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस डिपो से समय-समय पर स्पेशल बसों का संचालन किया जाता है। नवरात्र में स्पेशल माता वैष्णो देवी और चिंतपूर्णी के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। जरूरत पढ़ने पर बसों की संख्या ओर भी बढ़ा सकते हैं।
- कुलदीप जांगड़ा, जीएम पानीपत बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed