फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Navneet and Nisha honoured with Paudagiri Award-2025

Panipat News: नवनीत और निशा पौधागिरी अवॉर्ड-2025 से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Navneet and Nisha honoured with Paudagiri Award-2025
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय के इको क्लब के विद्यार्थी नवनीत और निशा गुप्ता को पौधागिरी अवॉर्ड- 2025 से सम्मानित किया गया। दोनों विद्यार्थियों को आरंभ फाउंडेशन द्वारा सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र जागलान ने बताया कि छात्र नवनीत एमए द्वितीय वर्ष इतिहास और छात्रा निशा गुप्ता बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। महाविद्यालय के दोनों विद्यार्थियों को पौधागिरी अवॉर्ड-2025 मिलना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यार्थियों को यह अवॉर्ड इको क्लब के अध्यक्ष ग्रीनमैन सहायक प्रोफेसर दलजीत कुमार के कुशल नेतृत्व के कारण सम्भव हो पाया है। आरंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेहुल जैन ने कहा कि पानीपत ही नहीं पूरा हरियाणा देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय के इको क्लब के पर्यावरण संरक्षण के निस्वार्थ कार्यों को देख रहा है। ग्रीनमैन प्रोफेसर दलजीत कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी और आगे भी पर्यावरण बचाओ के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. पूजा, डॉ. सीमा, डॉ. तकदीर सिंह व डॉ. ज्योति उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed