फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nautapa begins, temperature reaches 44 degrees, take caution

Panipat News: नौतपा शुरू, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, बरतें सावधानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Nautapa begins, temperature reaches 44 degrees, take caution
- बढ़ती गर्मी में बाजार हुए सुनसान, गमछा की बढ़ी मांग
विज्ञापन

- गर्मी में बीमारी से बचाव के लिए उपाय अपनाने की सलाह
- आंगनबाड़ी केद्रों में 30 जून तक छुट्टियां घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शनिवार को नौतपा शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं। रातें भी गर्म और उमस भरी हो चुकी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पहुंच चुका है। गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने 28 मई तक जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान 44 से 47 डिग्री रहने की उम्मीद है। लोगों से एहतियाती कदम उठाने की अपील की है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि अगले सप्ताह में मौसम और गर्म रहेगा। शनिवार को सूर्य रोहणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है, जिसके साथ नौतपा का आगाज हुआ। नौतना इस बार 25 मई से 2 जून के बीच रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौतपा के दौरान नौतपा के दौरान बारिश से नौतपा खंडित हो जाता है तो मानसून अच्छा नहीं रहता। इस साल नौतपा के दौरान इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और भीषण आग उगलने वाली गर्मी और लूं अपने तेवरों को और प्रचंड रूप अख्तियार करने की संभावना बन रही है। अल-नीनो की परिस्थितियां भी इस महीने के अंत तक बनी रहेगी।
विज्ञापन


गर्मी में बीमारी से बचने के लिए ये करें उपाय
चिकित्सकों का कहना है कि अगले दिनों में तापमान 44 से 47 दियी सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है इसलिए चचाल के लिए खूब पानी पीएं। घर में बनी लस्सी, आमरस, नींबू पानी ज्यादा पीएं। सुबह 11 बजे के बाद जरूरी हो तभी घर से निकलीं। शरीर को ढक कर रखीं, छतरी रखें। टोपी पहने। बाहर धूप से आने के बाद तुरंत एसी में न बैठे। थोड़ी देर बाद एसी में जाएं। अगर लू लग जाती है तो शरीर को पहले थोड़ा सामान्य करें। उसके बाद सामान्य पानी से नहा लें और खूब पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जून तक छुट्टियां घोषित
महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाडी केंद्र में बच्चों की 25 मई से 30 जून तक छुट्टियां पोषित कर दी है, इसका पत्र भी जारी किया गया है। विभाग ने जारी पत्र में कहा है कि छुट्टियों के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्रों में विभागीय कार्यों हेतु उपस्थित रहेगी।



तापमान 45 से 47 डिग्री रहने की उम्मीद
मौसम विभाग ने गर्मी के लिए गाइड लाइन जारी की हैं। इसमें अगले चार पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि चंडीगढ़ सहित उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 40 से 42 डिग्री सेल्सियस है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसी तरह चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इससे 24 से 28 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऊष्ण लहर से अति ऊष्ण लहर जारी रहने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed