फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   nature

Panipat News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, तापमान एक डिग्री घटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
nature
पानीपत। मौसम विभाग ने भयंकर ठंड को देखते हुए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। शीत लहर ने जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शीत लहर की रफ्तार छह किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इससे रविवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 16 पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कर्मी दर्ज की गई। रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ही हवा कुछ तेज होने पर धुंध छटने लगी। जिसके चलते लोगों ने धुंध से कुछ राहत ली, लेकिन ठंड बढ़ गई। रविवार को लोग घरों में ही दुबके रहे। डॉक्टरों ने बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से चने के लिए गर्म कपड़े पहनने व जरूरी काम से ही घर से निकलने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को भी ठंड बनी रहेगी। शीत लहर लगातार चलेगी। अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान लगातार इतना ही बना रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


धुंध के साथ हवा भी हुई खराब
धुंध के साथ पानीपत की हवा भी एक सप्ताह से बेहद खराब है। रविवार को शहर का एक्यूआई 202 तक पहुंच गया। इस माह आठ दिन शहर का एक्यूआई ऑरेंज में रहा है। जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। हवा में अब धुएं की मात्रा बढ़ गई है। प्रशासन ग्रैप तीन के तहत सख्ती से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

ठंड पड़ रही शरीर पर भारी-

ठंड शुरू होते ही निमोनिया के मरीज भी बढ़ गए हैं। नागरिक अस्पताल में निमोनिया के लक्षण वाले प्रतिदिन पांच-छह मरीज आ रहे हैं। बुखार, खांसी व जुकाम से ग्रस्त लोगों की प्रतिदिन 100 से अधिक ओपीडी हो रही है। डॉक्टर लोगों को गर्म वस्त्र पहनने के साथ साथ ठंड से बचने की सलाह भी दे रहे हैं।

बॉक्स

वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान जारी

कोहरे में अक्सर सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने से हादसे होते हैं। हादसों का मुख्य कारण ट्रैक्टर ट्राली व बग्गी होती है क्योंकि ट्राली व बग्गी पर रिफलेक्टर नहीं होते। कोहरे में इनके पीछे चल रहा वाहन चालक इनको देख नहीं पाता और वाहन आपस में टकरा जाते हैं। यातायात पुलिस अब वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का अभियान चला रही है।


बॉक्स

ठंड गेहूं की फसल के लिए बेहतर- कृषि वैज्ञानिक

तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ गई है। धुंध गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। आने वाले दिनों में कोहरा भी होगा। ये गेहूं की फसल के लिए बेहतर है। ठंड से गेहूं में फूट व बढ़वार होगी। इस वक्त बारिश की संभावना नहीं है।

डॉ. राजबीर गर्ग, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed