फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Napa Employees Union will formulate a strategy against the government today

सरकार के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारी संघ आज बनाएगा रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Napa Employees Union will formulate a strategy against the government today
पानीपत। अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर नगर पालिका कर्मचारी संघ सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने को तैयार है। इसे लेकर संघ पदाधिकारी वीरवार को पालिका बाजार निगम कार्यालय में एकजुट होकर आगामी रणनीति बनाएंगेे। इससे पहले मंगलवार को निगम कर्मचारियों काम बंद कर निगम कार्यालय के अंदर जाकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इस दौरान क्लर्कों ने पेन डाउन रखा तो सफाई कर्मचारियों ने झाड़ूू उल्टा कर सरकार और निगम विरोध नारेबाजी की थी। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से निगम में कोई अफसर तक नहीं पहुंचा। ज्ञापन देने तक के लिए जब काफी देर तक कोई अफसर नहीं आया तो निगम कर्मचारियों ने जोर शोर से प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी लगानी शुरू कर दी। काफी देर निगम एक्सईएन नवीन सहरावत को भेजा गया। इसके बाद कर्मचारियों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपनी आगामी आंदोलन का अफसरों को अल्टीमेटम तक दे दिया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे 11 अक्तूबर को भूख हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 19 और 20 को फिर से काम छोड़कर हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन में निगम के सभी कर्मचारी शामिल रहे। दोपहर तक चले प्रदर्शन की वजह से निगम के दोनों कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा, जिसकी वजह से शहरवासियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। निगम पहुंचने से पहले कर्मचारियों ने रोड मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया और मंच संचालन उपप्रधान बलराज ने किया। इससे पहले भी कर्मचारी 29 सितंबर को निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed