फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Naka incharge and two policemen suspended, SPO and driver removed

Panipat News: नाका इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित, एसपीओ और चालक को हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Naka incharge and two policemen suspended, SPO and driver removed
पानीपत। पुलिस अधीक्षक ने गोरक्षा दल के सदस्यों के साथ मारपीट करने और चोटी पकड़ कर खींचने के मामले में नाका इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पीआरवी पर तैनात एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। एनआरएचएम के अंतर्गत नियुक्त चालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है। इसके साथ ही इनकी विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। एनआरएचएम के अंतर्गत नियुक्त चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। पुलिस अधीक्षक ने गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत मिलने पर डीएसपी समालखा से जांच कराकर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सनौली गांव के करन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह गोरक्षा दल से जुड़ा है। उनको मंगलवार रात को पशु तस्करी की सूचना मिली थी। वे सनौली थाने पर पहुंचे थे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सनौली थाना पुलिस ने यमुना नाके पर चेकिंग शुरू कर दी। डायल 112 पुलिस को सूचित किया। करन का आरोप है कि इस दौरान पानीपत की और से एक बोलेरो गाड़ी आई। जिसको पुलिस की मदद से रुकवाया। उसमें छह पशु थे। पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस द्वारा पशुओं की पावती मांगने पर वे कोई कागज या पत्र दिखा नहीं पाए। इस पर उन्हें नाके पर मौजूद पुलिस कर्मी सनौली थाने की तरफ ले गई। करन का आरोप है कि कुछ देर बाद डायल 112 पुलिस वापस आई और उसे पुलिसकर्मियों ने रिश्वत देने का प्रयास किया। उसने रिश्वत लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। पुलिसकर्मी ने चोटी पकड़ कर खींचा था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शिकायत और वीडियो वायरल होने का एसपी ने तुरंत संज्ञान लिया और समालखा डीएसपी नरेंद्र कुमार को प्रकरण की जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए ईआरवी इंचार्ज ईएचसी सुशील, सनौली नाका इंचार्ज ईएएसआई शिवकुमार को निलंबित कर दिया। ईआरवी पर तैनात एसपीओ सकंद को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं एचकेआरएन के तहत चालक कुलदीप को ड्यूटी से हटा दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----वर्जन
गोरक्षा दल के कार्यकर्ता के साथ अभद्रता के मामले की जांच कराई गई। एसपी के निर्देश पर समालखा डीएसपी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। ईएएसआई, ईएचसी को निलंबित कर दिया। एसपीओ को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। चालक को उनके विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed