{"_id":"60b5499d8ebc3e40c706b52f","slug":"murder-panipat-crime-panipat-news-panipat-news-knl716806155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बाहर घूमने की बात पत्नी को बताई तो पति ने दोस्त को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बाहर घूमने की बात पत्नी को बताई तो पति ने दोस्त को चाकू से गोदा
विज्ञापन
पानीपत। लॉकडाउन के दौरान रात में बाहर घूमने की बात पत्नी तो बताने पर पति नाराज हो गया। गुस्सा इतना बढ़ा कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात तहसील कैंप के विकास नगर में रविवार रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
न्यू रमेश नगर निवासी सुमित कक्कड़ ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे वह चचेरे भाई उमेश उर्फ सोनू (28) और दोस्त कन्हैया उर्फ कन्नू, आशू कुमार और ठाकुर के साथ आशु के मकान में बातचीत कर रहे थे। पार्टी की तैयारी चल रही थी। रात करीब 10 बजे पड़ोसी दीपक अपने साथी सतनाम, विजय और एक अन्य के साथ वहां पहुंचा। उसने आते ही उमेश को कहा कि तूने मेरी पत्नी को कॉल कर मेरी लोकेशन क्यों बताई। तूने मेरे घर में क्लेश करा दिया है, इसका अंजाम भुगत।
इतना कहते ही उसने उमेश के सीने पर चाकू मार दिया, चाकू सीधा दिल में लगा। इसी बीच उसने दूसरी बार चाकू मारने का प्रयास किया तो पास बैठे ठाकुर ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वह घायल अवस्था में उमेश को सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।