{"_id":"6790ea5257b4ecd6560e7667","slug":"murder-in-panipat-woman-crushed-to-death-by-tractor-son-made-video-of-incident-accused-driver-absconding-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में मर्डर: ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या, बेटे ने घटना की बनाई Video; आरोपी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में मर्डर: ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या, बेटे ने घटना की बनाई Video; आरोपी चालक फरार
Wed, 22 Jan 2025 07:52 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:52 PM IST
सार
पानीपत के पत्थरगढ़ गांव में जमीनी विवाद में एक युवक ने ट्रैक्टर को महिला को कुचल दिया। महिला की मौत हो गई। आरोपी ने महिला के बेटे को भी ट्रैक्टर से टक्कर मारी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के पत्थरगढ़ गांव में जमीनी विवाद में एक युवक ने ट्रैक्टर को महिला को कुचल दिया। महिला की मौत हो गई। आरोपी ने महिला के बेटे को भी ट्रैक्टर से टक्कर मारी। युवक ने घायल अवस्था में घर में घुसकर अपनी जान बचाई। महिला के बेटे ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की मोबाइल में वीडियो भी बना ली। आरोपी यहां से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर डीएसपी नरेंद्र कादियान व सनौली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पत्थरगढ़ गांव के पूर्व सरपंच समेत छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सनौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
पत्थरगढ़ गांव निवासी सावेज ने बताया कि उन्होंने तीन साल से गांव में जमीन खरीदी थी। इस जमीन को इरफान, फुरकान, माजिद, फाजिल, मुमताज व व पूर्व सरपंच अमजद मजीदी खरीदना चाहते थे। यह इस बात पर इनसे रंजिश रखने लगे। पटवारी ने उनके नाम इस जमीन को नहीं चढ़ाया। पटवारी ने उनसे रिश्वत भी मांगी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को रिश्वत लेने हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद यह आरोपी उन्हें और अधिक रंजिश रखने लगे। उनको इनसे जान का खतरा बना हुआ था। उसने इनसे जान का खतरा बताते हुए 13 दिसंबर, 2024, 16 दिसंबर 2024 व 13 जनवरी को पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीबन साढ़े तीन बजे उसका भाई जावेद गली में खड़ा था। इसी वक्त इरफान ट्रैक्टर लेकर आया। ट्रैक्टर के पीछे लोडर लगा हुआ था। उसने ट्रैक्टर को बैक कर जावेद को टक्कर मारी। जावेद गिर गया। उसने जावेद को कुचलने की कोशिश की तो जावेद उठकर घर में भाग गया। उसकी मां नहिमा (50) घर से बाहर आई तो इरफान ने ट्रैक्टर को बैक कर उसे कुचल दिया। उसकी मां की गर्दन पर लोडर लगा। पैरों से ट्रैक्टर के पहिये गुजर गए। उसने आरोपी ट्रैक्टर चालक इरफान की वीडियो भी बना ली। वह अपनी मां नहिमा को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आया । यहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां ले जाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
क्या बोले थाना प्रभारी
सनौली पुलिस थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतका के बेटे की शिकायत पर छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।