फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murdaer,panipat crime,panipat news,child

टॉयलेट क्लीनर पिलाकर पड़ोसी महिला ने मासूम को मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
murdaer,panipat crime,panipat news,child
पानीपत। शव ग्रह के बाहर विलाप करती हुई मृतक हर्षित की मां कांता। - फोटो : Panipat
पानीपत। बरसत रोड चुंगी के पास विकास नगर निवासी एक महिला ने बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए झगड़े का बदला अपने पड़ोसी के चार माह के बेटे की हत्या कर लिया। उसने मासूम को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने बताया कि आठ दिन पहले खेलने के दौरान आरोपी महिला की बेटी के साथ मासूम की बड़ी बहन का झगड़ा हो गया था। इसी वजह से उसने मासूम को मार डाला। 50 घंटे तक उपचार चलने के बाद पीजीआई रोहतक से पानीपत लाते समय बुधवार सुबह रास्ते में मासूम की मौत हो गई। देर रात आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव हथगांव निवासी कांता पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि वह फिलहाल पानीपत बरसत रोड चुंगी के पास विकास नगर में किराए के मकान में रहती हैं। पति बरसत रोड पर मजदूरी का काम करता है। बड़ी बेटी शालू (4) और छोटा बेटा हर्षित चार माह का था। पड़ोस में उन्हीं के जिले के गांव पसियानी निवासी बीरपाल पत्नी लक्ष्मी और छह वर्ष की बेटी नैना के साथ रहता है। आठ दिन पहले नैना और शालू का खेलते समय झगड़ा हो गया था। नैना की मां लक्ष्मी ने शालू को थप्पड़ मार दिया था। इसका कांता ने विरोध किया था और लक्ष्मी के साथ झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता कांता ने बताया कि मंगलवार की सुबह 8 बजे मकान मालिक ने पानी भरने के लिए आवाज लगाई तो वह तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर पानी भरने गई थी। जैसे ही वह ऊपर आई तो पड़ोसी लक्ष्मी उसके कमरे से निकलकर भाग रही थी। वह कमरे में गई तो बेटे हर्षित के मुंह से झाग निकल रहा था और फर्श पर टॉयलेट क्लीनर पड़ा था। वह बेटे को मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को एक दिन के उपचार के बाद बुधवार को सुबह रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में वेंटिलेटर फुल होने की वजह से वह वीरवार को सुबह नौ बजे हर्षित को पानीपत ला रहे थे, रास्ते में ही हर्षित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पता था पड़ोसी साजिश रचे बैठी थी
कांता ने बताया कि बेटी पैदा होने के बाद उनका दो बार गर्भपात हुआ था। इसके बाद कई डॉक्टरों को दिखाया और फिर बेटा हुआ। मंगलवार को पति सुबह ड्यूटी पर चले गये थे और हर्षित कमरे में अकेला था। आरोप लगाया कि इसकी भनक लगते ही लक्ष्मी ने बेटे को मार दिया। नहीं पता था कि पड़ोसी हत्या की साजिश रचे बैठी थीं।
टॉयलेट क्लीनर साथ लेकर आई थी लक्ष्मी
कांता ने बताया कि वह छह माह पहले अपने गांव चले गए थे। जब हर्षित गर्भ में था। पैदा होने के बाद वह हाल ही में एक माह पहले पानीपत आए थे। इसलिए उन्होंने अभी तक घर का सामान नहीं खरीदा था। उसके कमरे में न तो तेजाब था और न ही टॉयलेट क्लीनर। पड़ोसी महिला लक्ष्मी के जाने के बाद फर्श पर टॉयलेट क्लीनर बिखरा हुआ था, लेकिन कोई बोतल नहीं थी। कांता का कहना है कि पड़ोसी महिला खुद ही तेजाब लेकर आई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वीरवार को डॉ. गौरव और डॉ. नारायण डब्बास के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। शव के विसरा को मधुबन लैब जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद केमिकल का पता चल पाएगा। वहीं कांता की शिकायत पर लक्ष्मी के खिलाफ 302 और 328 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
- सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed