फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   municipal corporation is reponsible for the death o f the worker who is correcting the light

लाइट ठीक कर रहे निगम कर्मी की करंट से मौत, नगर निगम को माना जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation is reponsible for the death o f the worker who is correcting the light
नगर निगम स्ट्रीट लाइटों के जरिए बिजली चोरी कर रहा है, इससे बिजली निगम को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन एलटी लाइनों से डायरेक्ट कुंडी लगाकर किए जा रहे हैं। जिसे आम लोग व निगम कर्मचारी दिन रात खुुुले ही छोड़ दे रहे हैं, जो हादसों के कारण बन सकते हैं। ऐसा ही एक हादसा 16 जून को तहसील कैंप के फतेहपुरी चौक के पास हुआ, जिसमें निगम ने ठेकेदार के तहत लगाए गए अपने कर्मचारी को खो दिया है। इस कर्मचारी की मौत का जिम्मेदार भी नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही को माना गया है। ऐसे लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, वहीं बिजली निगम के राजस्व को हुए नुकसान की भरपाई बिजली निगम नगर निगम के एसी टैक्स से पूरी कर सकता है। ये बातें बिजली निगम के अधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी व हिदायत पत्र जारी करते हुए कहीं हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के सिटी डिविजन के एक्सईएन ने नगर निगम आयुक्त को पत्राचार कर कहा है कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले एरिया में बिजली खंभों पर स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शनों को गलत तरीक से लगाया गया हैं। ये कनेक्शन डायरेक्ट बिजली की लाइनों से कुंडी लगाकर किए गए हैं। इससे बिजली निगम का लाइन लॉस भी बढ़ रहा है, और निगम कर्मचारियों के साथ आमजन को भी जान-माल की हानि बनी हुई है। ये स्ट्रीट लाइटें व इनके स्विच दिन रात खुले हुए होते हैं, जिससे बिजली की कमी के साथ करंट लगने का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने जिक्र किया कि 16 जून को तहसील कैंप के पास फतेहपुरी चौक पर बिजली निगम की तरफ से सूर्या कंपनी का कर्मचारी दीपक एलटी लाइन को ठीक करने का काम कर रहा था, जिसकी करंट लगने से मौत हो गई थी। उसे स्ट्रीट लाइट का स्विच ऑन होने के कारण करंट लगा। इसलिए इस हादसे का कारण बिजली निगम ने नगर निगम को ठहराया है।
विज्ञापन

चेतावनी के साथ दी हिदायत
बिजली निगम ने नगर निगम आयुक्त से फतेहपुरी चौक पर निगम के संबंधित इलेक्ट्रिक्ल स्टॉफ पर विभागीय कार्रवाई करने की हिदायत देते हुए कहा कि नगर निगम स्ट्रीट लाइट कनेक्शन के लिए बिजली के खंभों या एलटी लाइनों पर डायरेक्ट कुंडी नहीं लगा सकता। इसके लिए नगर निगम को ऑनलाइन बिजली कनेक्शन लेना होग। अगर ऐसा पाया जाता है तो संबंधित बिजली खर्च और लाइन लॉस का कारण निगम को मानते हुए इसकी भरपाई नगर निगम के एमसी टैक्स से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया, जैसे ही उनका वर्जन मिलेगा उसे प्रकाशित किया जाएगा।

कनेक्शन लें, डायरेक्ट न लगाएं निगम- एक्सईएन
नगर निगम को स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन बिजली निगम से लेना चाहिए। डायरेक्ट कहीं भी पोल पर तार लगाकर खुद कनेक्शन नहीं करने चाहिए। इससे राजस्व को तो नुकसान होता ही है, साथ में लोगों व कर्मचारियों की जान माल के नुकसान होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसा एक हादसा बिजली निगम के ठेका कर्मचारी के साथ फेतहपुरी चौक पर 16 जून हो चुका है, जिसमे कर्मचारी की जान भी गई थी। अगर नगर निगम ने ऐसी कोई लापरवाही की तो बिजली निगम इसकी भरपाई नगर निगम के एसमी टैक्स से करेगा।
संजीव शर्मा, एक्सईएन, सिटी डिविजन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed