फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MPs and officers took stock of the preparations for the festival of lights

सांसद और अफसरों ने प्रकाशोत्सव की तैयारी का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
MPs and officers took stock of the preparations for the festival of lights
पानीपत। सेक्टर 13-17 में 24 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर दौरा करते हुए सांसद संजय भाटिया, उपा - फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर 13-17 में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव की तैयारी का सांसद संजय भाटिया ने डीसी सुशील सारवान व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार शाम जायजा लिया। इससे पूर्व उपायुक्त कार्यालय मेें इस संबंध में समीक्षा बैठक भी हुई। इसमें धार्मिक और सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम में सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

शाम को सेक्टर में दौरा कर सांसद और अफसरों ने तैयारी देखीं। इस दौरान डीसी सुशील सारवान ने मौके पर ही सांसद को कार्यक्रम संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह धमीजा, एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, ईओ एचएसवीपी अनुपमा मलिक, सीटीएम राजेश सोनी, एमडी शुगर मिल नवदीप सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, निगम अभियंता राजेश कौशिक व नवीन कुमार सहित विभिन्न संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व उपायुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सांसद ने कहा कि वे जिले के सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर उनका भी इस कार्यक्रम में सहयोग लें ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप से सफलतापूर्वक मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं भी जिला के सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों से आह्वान करते हुए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूरे देश से लाखों की भीड़ में संगत भाग लेंगी और जगह जगह पर सेवादारों के स्टॉल लगेंगे। बैठक में जिला उपायुक्त सुशील सारवान, नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, अतिरिक्त सीईओ रविंद्र मलिक, डीआईपीआरो कुलदीप बांगड़ व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed