फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcycle lost balance while trying to save cattle and fell

Panipat News: गोवंश को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर गिरी मोटर साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle lost balance while trying to save cattle and fell
पानीपत। पानीपत रोहतक हाईवे पर नौल्था गांव के पास एक गोवंश को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। मोटरसाइकिल पर सवार चाची भतीजा व उनका पड़ोसी युवक घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों तीन डॉक्टरों की टीमों ने तीनों की जांच की। चाची व भतीजे की हालत बेहद गंभीर है। इन दोनों को डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। तीसरे युवक का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये तीनों खानपुर मेडिकल कॉलेज से लौट रहे थे। यहां महिला के पति का बुधवार को ऑपरेशन होना है।
विज्ञापन


मोतीराम कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि कॉलोनी की सीमा पत्नी ओमपाल उसकी रिश्ते में चाची लगती है। सीमा के पति ओमपाल को सोमवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया है। वहां उनका गदूद का ऑपरेशन होना है। सीमा अपने भतीजे सुशील के साथ खानपुर मेडिकल कॉलेज में अपने पति ओमपाल का हाल चाल जानने के लिए गई थी। वो भी उनके साथ एक ही मोटरसाइकिल पर गया था। वहां से वो शाम साढ़े छह बजे लौट रहे थे। मोटरसाइकिल सुशील चला रहा था। नौल्था गांव के पास मोटरसाइकिल के सामने अचानक एक गोवंश आ गया। सुशील ने उसको बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया। वो तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में सुशील व सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। सुशील व सीमा के सिर, छाती व टांगों पर गंभीर चोटें हैं। इनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे नागरिक अस्पताल में ही दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed