फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   mother daughterd body found in the house, both of them stained with knife more than 15 times

घर में मां-बेटी की मिली लाश, दोनों को 15 से ज्यादा बार चाकू से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
mother daughterd body found in the house, both of them stained with knife more than 15 times
इंदिरा कालोनी में रानी (40) के घर के बीते 23 घंटे से लगातार टीवी चलने की आवाज आ रही थी। पड़ोसियों ने कई बार रानी के घर के बाहर जाकर आवाज दी। लोहे का गेट पीटा, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। सुबह से रात हो गई और घर से पूरे दिन में कोई बाहर भी नहीं आया। जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घर के पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हुई तो वहां रानी और उसकी बेटी गीता उर्फ अंजलि (17) का शव पड़ा मिला। दोनों के शव खून से तथपथ थे और उन पर हत्यारे या हत्यारों ने बेरहमी से 15 से अधिक बार वार किया था। पुलिस के अनुमान मुताबिक वारदात वीरवार की रात 10 से 11 बजे के बीच अंजाम दी गई है। जिस वक्त दोनों मां-बेटी टीवी देख रहीं थीं। तभी घर में कोई दाखिल हुआ है और हत्या की गई है। वीरवार की पूरी रात और शुक्रवार की रात तभी जब टीवी की आवाज कम नहीं हुई तो पड़ोसियों ने बार-बार घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। किसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में रानी का का शव बेड पर पड़ा था और बेटी का फर्श पर पड़ा था। दोनों को चाकू से बुरी तरह गोदा गया था।
विज्ञापन

एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे, करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
एसएचओ सुनील कुमार की सूचना पर एसपी मनीषा चौधरी और डीएसपी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। वारदात स्थल की जांच की। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस शक के आधार पर 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संभावना यही है कि कत्ल बदले की भावना से किया गया। एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बेटे ने मां और अपनी बहन को जान से मारने की दी थी धमकी, लेकिन वह है जेल में
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रानी का बेटा उसे और अपनी बहन को जान से मारने की धमकी देकर गया था। हालांकि पुलिस अंकुश को पहले ही उसकी मां के साथ लिव इन में रहे इदरीश खान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी के बेटे अंकुश ने सात जुलाई को की थी इदरीश खान की हत्या
रानी के बेटे अंकुश ने सात जुलाई को अपने घर की छत पर सो रहे मूल रूप से बागपत निवासी इदरीश खान की किचन के चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। उससे इदरीश खान का मां के साथ लिव इन में रहने पर एतराज था। कई बाद मना करने पर भी जब इदरीश नहीं माना तो उसने हत्या कर दी। अंकुश के पिता की मौत के बाद से रानी करीब तीन साल से इदरीश के साथ लिव इन रिलेशनशिव में रह रही थी। इदरीश की हत्या के दौरान चाकू रानी के भी लगा था, जिस पर अंकुश ने पुलिस को बताया था कि गलत से मां के कान पर चाकू लग गया था। इदरीश के भाई राशिद खान की शिकायत पर पुलिस ने अंकुश को गिरफ्तार किया था।
इदरीश के भाई की शिकायत पर अंकुश को किया गया था गिरफ्तार
मृतक के भाई राशिद खान ने बताया था कि उसका भाई इदरीस शादीशुदा है। उसके आठ बच्चे है। वह कपड़ा फेरी का काम करता है। सोमवार देर रात अज्ञात ने उसके भाई की हत्या की है। उसने पुलिस में शिकायत दी थी कि मकान मालकिन रानी और उसकी बेटी और बेटे से पूछताछ की जाए। शक है कि इन्हीं ने हत्या की है। पुलिस ने इसी के आधार पर बेटे को उठाया, जिसके बाद हत्या का खुलासा हो गया।

रानी और इदरीस मिलकर लगाते थे फेरी, पति ने की थी आत्महत्या, एक बेटे का हो चुका है मर्डर
इदरीश जाटल रोड पर रानी के साथ मिलकर कपड़े फेरी लगता था। रानी के पति राजकुमार ने 2017 में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। रानी के पांच बच्चे है, जिनमें दो लड़की व तीन लड़के है। उसके एक बेटे का मर्डर भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed