फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother child will not be discharged from hospital without vaccination

Panipat News: बिना टीकाकरण के अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होंगे जच्चा बच्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mother child will not be discharged from hospital without vaccination
पानीपत। सिविल सर्जन ने सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। डॉक्टर समय पर ऑनकॉल ड्यूटी पर पहुंचें। अब किसी भी जच्चा-बच्चा को बिना टीकाकरण के अस्पताल से डिस्चार्ज न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रसूति वार्ड इंचार्ज को टीकाकरण सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में नियमित टीकाकरण 90 प्रतिशत है। बावजूद इसके पिछले डेढ़ साल में पांच साल तक के 210 बच्चों की मौत हुई है। बच्चों की मौत के कारण विभिन्न है। सिविल सर्जन ने डॉक्टरों की कमेटी को हर माह बच्चों की मौत के कारणों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं। सिविल सर्जन और डिप्टी सिविल सर्जन बच्चों की मौत के मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों को समय पर ऑन कॉल ड्यूटी पर आने के सख्त निर्देश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन का पूरा ध्यान प्रसूति वार्ड से रेफरल जीरो प्रतिशत करने पर है।
विज्ञापन




नियमित टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा- सिविल सर्जन
बिना टीकाकरण के जच्चा-बच्चा डिस्चार्ज नहीं होंगे। इस संबंध में डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। नियमित टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसी तैयारियां चल रही है। आशा वर्करों को बच्चों का डाटा यू विन पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed