फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mortgage taken for not vacating the house

Panipat News: मकान खाली न करने पर बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Mortgage taken for not vacating the house
पानीपत। मकान का किराया न देने और मकान खाली न करने पर मकान मालिक ने किरायेदार काे एकता विहार काॅलाेनी स्थित आश्रम में ले जाकर बंधक बना लिया। दो अन्य लाेगाें के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मकान खाली न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार मारपीट की वजह से वह बेहाेश हाे गया। हाेश आया ताे वह बस अड्डे पर मिला। उसने होश आने पर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनाें ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस काे दी शिकायत में विनाेद कुमार ने बताया कि वह साेनीपत के गाेहाना का रहने वाला है। वह पिछले 29 माह से पानीपत से नरेश कुमार के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता है। 31 जुलाई काे सुबह नौ बजे वह सिलिंडर लेने जा रहा था। तभी मकान मालिक नरेश ने कहा कि मेरे साथ चलों आश्रम पर सिलिंडर रखा देता हूं। वह गाड़ी में मालिक के साथ चला गया।
विज्ञापन

आराेप है कि एकता विहार काॅलाेनी स्थित आश्रम पर पहुंचते ही मालिक ने आश्रम का गेट बंद कर लिया। वहां पर नरेश के अलावा तीन व्यक्ति पहले से माैजूद थे। उन्हाेंने आते ही डंडे से मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी काे शक न हाे घर पर सिलिंडर भी भिजवा दिया। उससे चार काेरे कागज पर हस्ताक्षर कराए। उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकालकर ले गए। ज्यादा पीटने पर वह बेहाेश हाे गया। एक अगस्त काे शाम साढ़े पांच बजे जब हाेश आया ताे वह सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड पर था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed