फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Morning train arrived in the evening, intercity cancelled, passengers upset

Panipat News: सुबह की ट्रेन पहुंची शाम को, इंटरसिटी रद्द, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Morning train arrived in the evening, intercity cancelled, passengers upset
पानीपत। कोहरे का असर कम होने के बाद भी रेलवे सेवाएं प्रभावित हैं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी पर पहुंच रही है। मंगलवार को भी सुबह की ट्रेन शाम को रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को समय सारणी के अनुसार उनके गंतव्य तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। यात्री बस व निजी वाहनों से अपने गंतव्य की ओर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पानीपत से अंबाला जाने वाले यात्री पंकज, वीरेंद्र और राजेंद्र ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं लेकिन उनके अंबाला जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेलवे से इस समस्या को दूर करने की मांग की है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


विलंब से पहुंच रहीं ये ट्रेनें
अपलाइन : दिल्ली से कुरूक्षेत्र को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:45 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 44 मिनट की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 4:37 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 6:03 घंटे की देरी से पहुंची है। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 1:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 52 मिनट की देरी से पहुंची है। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:09 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 47 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:56 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 27 मिनट की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस को मंगलवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन : झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 8:57 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 22 मिनट की देरी से पहुंची। शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:20 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 30 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 11:09 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:54 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 43 मिनट की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस को किसी कारणवश मंगलवार को रद्द कर दिया गया है।


वर्जन-
स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि कुछ ट्रेन का समय प्रभावित है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे सेवाएं सर्दी में कई परेशानियों के कारण कुछ प्रभावित होती है। रेलवे सेवाएं जल्द दुरुस्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed