फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobile and money snatched after beating two laborers

ऑटो सवार दो मजदूरों से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mobile and money snatched after beating two laborers
ऑटो चालक समेत चार बदमाशों ने रेलवे रोड से ऑटो में बैठे दो मजदूरों के साथ मारपीट की। बदमाशों ने गांव सिवाह के पास एक मजदूर को नीचे फेंक दिया, फिर दूसरे को सुनसान रास्ते पर ले जाकर चाकू के बल पर पांच हजार रुपये और एक फोन लूट लिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव चैनपुर निवासी पप्पू साहनी ने बताया कि वह पानीपत के गांव सिवाह स्थित राम कॉलोनी में रहता है। वह दो दिन से अपने साढ़ू रामनाथ चौधरी के साथ रेलवे स्टेशन पर मजदूरी कर रहा है। सात नवंबर की रात 11 बजे के बाद वे काम खत्म कर अपने कमरे पर जा रहे थे। इस दौरान वे रेलवे रोड के सामने से एक ऑटो में बैठ गए। ऑटो में चालक समेत चार युवक बैठे थे। जब वह गांव सिवाह के पास पहुंचे तो पीछे बैठे दो युवकों ने उसके साढ़ू रामनाथ चौधरी को ऑटो से नीचे फेंक दिया। उसने ऑटो रोकने के लिए शोर मचाया, लेकिन वह उससे मारपीट करने लगे और चाकू के बल पर उसे सुनसान रास्ते पर ले गए। जहां पर उन्होंने मारपीट कर उससे 5 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चारों युवकों के खिलाफ धारा 379बी, 34 और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, सभी की धरपकड़ के लिए टीमें जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर अंकित नांदल, सेक्टर-29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed