फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MNREGA worker injured in a road accident died in PGI Rohtak

Panipat News: जीटी रोड पर खड़े ट्राले में घुसी कैथल डिपो की बस, चालक समेत चार यात्री घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
MNREGA worker injured in a road accident died in PGI Rohtak
पानीपत। कैथल डिपो की बस शनिवार को जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने खड़े ट्राली में पीछे से घुस गई। इसमें चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों को तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बस कैथल से दिल्ली जा रही थी और इसमें 32 यात्री सवार थे। प्रथम दृष्टया हादसा ट्राला चालक गलत लेन में आने और बस चालक के साथ बैठे यात्री के साथ बातों में ध्यान भटक जाने के चलते हुआ। बस करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। औद्योगिक थाना सेक्टर-29 की पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है। ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे का है। कैथल डिपो के परिचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह कैथल डिपो से बस लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। करीब 11 बजे वह पानीपत के सिवाह स्थित बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां से यात्रियों को लेकर जीटी रोड से होते हुए दिल्ली के लिए निकले। कुछ देर में पानीपत पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो हाईवे पर एक ट्राला गलत लेन में जा रहा था। ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और बीच सड़क पर ट्राले का रोक दिया। चालक अशोक ने बस को काबू पाने का प्रयास भी किया लेकिन बस ट्राले में पीछे से घुस गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक अशोक निवासी हरनौल कैथल समेत चार यात्री घायल हो गए। जिसमें दो महिलाएं दीवाना गांव की 35 वर्षीय रजनी और करनाल की 45 वर्षीय विन्नी व कैथल का ही एक युवक रोबिन घायल हो गए। हादसे की सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चालक अशोक की हालत नाजुक बनी हुई। हादसे में बस का स्टेयरिंग टूट कर उसके पेट में लगा। हादसे में चालक का एक पैर टूट गया और आंत फट गई। जिससे अशोक को काफी अंदरूनी चोट आई। चिकित्सकों ने तुरंत ही उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। बाकी घायलों को हल्की चोट आई हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

प्रेशर पाइप फटने से बीच सड़क खड़ा हो गया था ट्राला
रोडवेज बस के परिचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बस के सामने ट्राला चल रहा था। ट्राले का प्रेशर पाइप अचानक फट गया। जिस कारण ट्राला बीच सड़क में ही रुक गया। चालक ट्राले को गलत लेन में चला रहा था। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
महिला बोली-चालक कर रहा था युवक से बात
हादसे में दीवाना निवासी रजनी घायल और करनाल की विन्नी भी घायल हुईं। रजनी ने बताया वह अपने भाई के पास जा रही थी। वहीं विन्नी ने बताया कि वह दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में जा रही है। वह चालक के पीछे वाली सीट पर ही बैठी थी। चालक के पास एक युवक बैठा था। जो चालक से बात कर रहा था। जिस कारण चालक का ध्यान भटक रहा था।



वर्जन
थाना प्रभारी सेक्टर-29 अनिल कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर गलत लेन में खड़े ट्राले में रोडवेज बस पीछे से घुस गई। हादसे में चालक समेत चार यात्री घायल हुए हैं। ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्राले को कब्जे में लिया गया है।



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed