फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mission Admission: The eyes of the students will be on 640 seats in the state college

मिशन एडमिशन : राजकीय महाविद्यालय में 640 सीटों पर रहेगी विद्यार्थियों की नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: The eyes of the students will be on 640 seats in the state college
पानीपत। सीबीएसई और एचबीएसई के 12वीं पास विद्यार्थियों में कॉलेजों में दाखिले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। शहर के प्रमुख सहायता प्राप्त कॉलेजों की तरह सेक्टर-18 स्थित राजकीय महाविद्यालय में कुल 640 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की नजर रहेगी। अधिकतर विद्यार्थी शहर के प्रमुख सहायता कॉलेजों में दाखिले को प्राथमिकता देते हैं लेकिन उनमें जगह न मिलने पर राजकीय महाविद्यालय में भी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। यहां विद्यार्थियों की बीए, बीकॉम तथा बीएससी की सीटों पर प्रवेश को लेकर नजर रहेगी।
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होगी जो 20 अगस्त तक चलेगी। हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कॉलेजों में इस बार आवेदन प्रक्रिया एहतियातन ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से कॉलेज में काउंसलिंग कमेटी द्वारा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन भी किया जा रहा है। निर्देशानुसार कोविड-19 के चलते कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया से लेकर कक्षाओं का संचालन फिलहाल ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में नहीं वोकेशनल कोर्सेस की व्यवस्था
सेक्टर-18 स्थित राजकीय कालेज में विद्यार्थी यूजी कोर्सेस में तो एडमिशन ले सकते हैं लेकिन कॉलेज में वोकेशनल कोर्सेस की अभी व्यवस्था नहीं है। हाल के वर्षों में वोकेशनल कोर्स की व्यवस्था की संभावना भी कम ही बताई जा रही है। वोकेशनल कोर्सेस करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शहर के एडिड या प्राइवेट कॉलेज का ही सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में सीटें
बीए 320
बीकॉम 160
बीएससी नॉन मेडिकल 80
बीएससी मेडिकल 80
कुल 640
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। आवेदन व दाखिला प्रक्रिया के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा समूचित व्यवस्था है। कॉलेज में कुल 640 सीटों पर दाखिले होने हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त तक जारी रहेगी। पहली कट ऑफ लिस्ट 25 को जबकि दूसरी लिस्ट 30 अगस्त को जारी की जाएगी। यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी और कक्षाएं लगाई जाएंगी।
- संजु अबरोल, प्राचार्य, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed