फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Miscreants looted cash and mobile from the worker

Panipat News: बदमाशों ने श्रमिक से नकदी और मोबाइल लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted cash and mobile from the worker
पानीपत। एनएफएल के रेलवे अंडरपास के पास मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक श्रमिक से मोबाइल व 8500 रुपये की लूट ली। यह पैसे श्रमिक ने लैपटॉप खरीदने के लिए अपने पास रखे थे। वह सोमवार रात को काम से घर लौट रहा था। रास्ते में उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिसार के ढाणी गांव निवासी रामानंद ने बताया कि वह राजनगर में किराए पर रहता है। वह अनाजमंडी के पास पेन फूड कंपनी में प्रोडक्शन विंग में काम करता है। वह सोमवार रात साढ़े 10 बजे काम खत्म कर पैदल अनाजमंडी से होते हुए राजनगर जा रहा था। रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। यह तीनों नकाबपोश थे। इन्होंने उससे 8500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। उसको लैपटॉप खरीदकर लाना था। इसलिए कई दिन से उसके पास यह लैपटॉप की डाउन पेमेंट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed