फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minor nephew of Congress leader did dangerous stunts while sitting on Thar in Samalkha

चाचा विधायक हैं हमारे: कांग्रेस नेता के नाबालिग भतीजे ने चलती थार पर बैठ किए खतरनाक स्टंट, FIR दर्ज

Mon, 09 Dec 2024 08:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Dec 2024 08:00 PM IST
सार

रील और वीडियो का चस्का युवाओं में खूब है। वीडियो और रील के चक्कर में युवा अपनी जान जोखिम में डालते हैं। हरियाणा के पानीपत में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां कांग्रेस नेता के नाबालिग भतीजे ने थार के ऊपर बैठ कर खतरनाक स्टंट किए। 

विज्ञापन
Minor nephew of Congress leader did dangerous stunts while sitting on Thar in Samalkha
थार पर स्टंट करता नाबालिग। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के एक कांग्रेसी नेता के नाबालिग भतीजे ने चलती थार की छत पर बैठकर वीडियो बनाई। नाबालिग पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गानों पर वीडियो बनाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा था। जब उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो जल्द वायरल हो गई। समालखा थाना पुलिस ने नाबालिग पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 व 125 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह थाने में बतौर जांच अधिकारी नियुक्त है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसको देखने पर पता लगा कि एक थार गाड़ी का चालक गाड़ी को खतरनाक स्टंट करते हुए लापरवाही से चला रहा है। थार की छत पर उसने एक नाबालिग लड़का बैठा है। वीडियो में खून अजे सिर ते सवार नी होया, गबरू ते केस जेहड़ा संजे दत्त ते'' गाने पर वीडियो बना रहे थे। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो के बारे में साइबर टीम की मदद से जानकारी जुटाई तो पता चला कि थार गाड़ी का मालिक भापरा गांव निवासी नरेंद्र बेनीवाल है। जांच में पता चला कि सोशल मीडिया अकाउंट पर और भी ऐसे कई वीडियो अपलोड किए हुए हैं। आरोपी चालक ने थार गाड़ी को खतरनाक स्टंट करते हुए तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाकर नाबालिग बच्चे की जान को जोखिम में डालकर अपराध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र बेनीवाल कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। इस बारे में नाबालिग के पिता फायरमैन जितेंद्र बेनीवाल का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता था कि बेटे ने इस तरह की कोई वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे डांटा और दोबारा गाड़ी न देने की बात कही। गाड़ी चलाने वाला भी परिवार का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed