{"_id":"66e36cefd167f8efab073f04","slug":"ministers-mahipal-dhanda-bulleshah-manmohan-and-rohita-filed-nominations-panipat-news-c-244-1-pnp1004-124195-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मंत्री महिपाल ढांडा, बुल्लेशाह, मनमोहन व रोहिता ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मंत्री महिपाल ढांडा, बुल्लेशाह, मनमोहन व रोहिता ने भरा नामांकन
विज्ञापन
पानीपत। नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। वीरवार को मुख्य रूप से मंत्री महिपाल ढांडा, वीरेंद्र शाह उर्फ बुल्लेशाह, रोहिता रेवड़ी , विजय जैन सचिन कुंडू व मनमोहन भड़ाना अपने काफिले के साथ पहुंचे। इन्होंने अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस यहां भी धड़ों में बंटी नजर आई। सचिन कुंडू के साथ कांग्रेस के बड़े नेता नहीं दिखे। जो नेता टिकट मांग रहे थे वह उनके नामांकन में नहीं पहुंचे।
विधानसभा के आम चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने अंतिम दिन वीरवार को 11 से तीन बजे तक नामांकन भरे गए। चारों विधानसभाओं से कुल 41 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। इसमें पानीपत शहरी विधानसभा से आठ, ग्रामीण विस से 15 और समालखा-इसराना से 9-9 उम्मीदवार सामने आए। अब शुक्रवार को प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को ही दोपहर बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट होंगे।
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों, आजाद उम्मीदवारों ने अपने दलबल के साथ नामांकन भरने पहुंचे। इस वजह से पूरा दिन जीटी रोड पर जाम जैसे हालात बने रहे। नामांकन दाखिल करने के लिए ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर ट्रैक्टर से नामांकन भरने पहुंचे। वहीं जाम से बचने के लिए सुरेंद्र रेवड़ी स्कूटी पर रोहिता रेवड़ी को लेकर नामांकन भरवाने पहुंचे। जबकि विजय जैन, सचिन कुंडू और अन्य नेता कोई जीप तो कोई कारों के काफिले के साथ नामांकन भरने पहुंचा। इस दौरान सचिवालय के आसपास जीटी रोड पर लोगों को हुजूम उमड़ा दिखाई दिया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुछ राजनीतिक दलों के समर्थक एक दूसरे को नारों से चिढ़ाते नजर आए।
विज्ञापन
रोहिता रेवड़ी ने सुबह ही कांग्रेस से त्याग पत्र देकर आजाद उम्मीदवार का फैसला लेते हुए शहरी सीट से नामांकन भरा। वहीं ग्रामीण विस से भी कांग्रेस से टिकट न मिलने पर विजय जैन ने भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस से टिकट न मिलने की वजह से विजय जैन भावुक दिखाई दिए। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनका कांग्रेस से कोई नाता नहीं है।
शहरी विस : शहरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिंदर शाह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके लड़के विपुल ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा। आम आदमी पार्टी से रितु अरोड़ा ने नामांकन भरा जबकि शिवकुमार ने उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा सरोज बाला ने बहुजन समाज पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया तो सचिन कुमार ने उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। रोहिता रेवड़ी और हिमांशु शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
ग्रामीण विस : पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अंतिम दिन सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भारतीय जनता पार्टी के महिपाल ढांडा ने कवरिंग कैंडिडेट नीलम सहित चार नामांकन पत्र दाखिल किए। रघुनाथ तंवर ने जजपा से रणवीर सिंह ने बीएसपी से नामांकन पत्र दाखिल किया। दीपा रानी ने रणवीर सिंह के कवरिंग कैंडिडेट के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। विजय जैन, देवेंद्र, संजय जैन और रमेश सिंगला ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस से सचिन कुंडू ने नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि अनु मलिक ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। सुखबीर ने आम आदमी पार्टी की तरफ से और गीता संधू ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसराना :
इसराना विधानसभा क्षेत्र से सूरजभान ने इनेलो, सुनील ने इनेलो कवरिंग उम्मीदवार के रूप में जबकि सुनील ने जजपा की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, अमित कुमार ने आप पार्टी और निर्मल ने आप पार्टी कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। राकेश, सत्यवान शेरा, आशु शेरा और सरिता ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
समलाखा : समालखा से मनमोहन भड़ाना ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नामांकन दाखिल किया। परमजीत ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। जयकंवर ने आप पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया जबकि किरण ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। राजेश ने इनेलो से और अनिता ने उनके कवरिंग उम्मीदवार के रुप मे नामांकन दाखिल किया। गंगा राम स्वामी ने जजपा से नामांकन दाखिल किया। सतीश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया।
बॉक्स
पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट
उम्मीदवार- पार्टी
महिपाल ढांडा- भाजपा
सचिन कुंडू- कांग्रेस
सुखबीर मलिक- आप
रणबीर देशवाल- इनेलो-बसपा
रघुनाथ तंवर कश्यप- जजपा-असपा
अमित कुमार- लिबरल सोसायटी पार्टी
-- -- -- -- -- --
बॉक्स
पानीपत शहरी विधानसभा सीट
उम्मीदवार- पार्टी
प्रमोद विज- भाजपा
- वीरेंद्र शाह- कांग्रेस
- रितू अरोड़ा -आप
- सरोज बाला गुर- इनेलो-बसपा
- रविंद्र मिन्ना जजपा-असपा
- भतेरी- राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी
नीतिन- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
-- -- -- -- -- --
बॉक्स
समालखा विधानसभा सीट
उम्मीदवार- पार्टी
मनमोहन भड़ाना- भाजपा
धर्मसिंह छौक्कर- कांग्रेस
गंगाराम गोस्वामी- जजपा-असपा
राजेश झट्टीपुर- इनेलो-बसपा
जयकंवर उर्फ बिटटू पहलवान- आप
-- -- -- -- -- -- -
बॉक्स
इसराना विधानसभा सीट-
उम्मीदवार- पार्टी
कृष्णलाल पंवार- भाजपा
बलबीर वाल्मीकि- कांग्रेस
डॉ. सुनील सौदापुर- जजपा-असपा
सूरजभान उर्फ बोदला- इनेलो-बसपा
अमित कुमार- आप
-- -- -- --
बॉक्स
आजाद उम्मीदवार
शहरी विधानसभा सीट-
नाम-
रोहिता रेवड़ी-
हिमांशू शर्मा
रमेश कुमार-
केवल सिंह
जगदीश
स्वामी अग्निवेश
दिलबाग सिंह
पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट-
विजय जैन
रमेश कुमार सिंगला
देवेंद्र
दीप्ति
कुलदीप रेढू
इसराना विधानसभा सीट-
सरिता
सत्यवान शेरा
राकेश सरोहा
समालखा विधानसभा सीट-
संजय छौक्कर
रविंद्र मच्छरौली
सतीश कुमार
विक्रम सिंह