{"_id":"68c5d58b735631674d07f278","slug":"minister-vij-took-cognizance-of-the-death-of-two-women-due-to-roadways-bus-accident-panipat-news-c-36-1-amb1002-149568-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोडवेज बस की टक्कर से दो महिलाओं की मौत का मंत्री विज ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोडवेज बस की टक्कर से दो महिलाओं की मौत का मंत्री विज ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिरसा में रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर- ट्रॉली टकराने से दो महिलाओं की मौत के मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लिया है। उन्होंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस मामले में जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।
सिरसा में हुई दुर्घटना के संबंध में विज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए यह भी कहा कि मैं चाहता हूं कि इस दुर्घटना की एक जांच होनी चाहिए कि हमारी रोडवेज की बस के ड्राइवर की गलती थी या ट्रैक्टर चलाने वाले ड्राइवर की गलती थी क्योंकि इस संबंध में हमें पता होना चाहिए। मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह पहल हरियाणा की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में जवाबदेही को मजबूत करेगी और सड़क सुरक्षा को बढ़ाएगी। सिरसा के ऐलनाबाद में शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया था, जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।