फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minister, there is always a danger from the 11 thousand voltage line from the roof.

Panipat News: मंत्रीजी, छत से 11 हजार वोल्टेज की लाइन से हर समय खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Minister, there is always a danger from the 11 thousand voltage line from the roof.
पानीपत। पंचायत और सहकारिता राज्यमंत्री महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को जिले के गांव राजा खेड़ी व कुटानी में लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर दरबार लगाए। दोनों गांवों में दो-दो घंटे तक दरबार चला। उनके सामने बिजली, बुढ़ापा पेंशन, फैमिली आईडी, आधारकार्ड, अतिक्रमण व सौ-सौ गज के प्लाटों के संदर्भ में शिकायत पहुंची। मंत्री ने कहा कि उनकी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। वे सबको साथ लेकर काम करते हैं। मिल रही है।
विज्ञापन

विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि उनकी कथनी व करनी एक समान है। लोगों को इस बात का पूरा भरोसा है कि दरबार में जो समस्याएं वो लेकर पहुंच रहे है उनका समाधान निश्चित रूप से होगा। कैंसर के रोगी कुलदीप और उसकी पत्नी ने मंत्री के समक्ष इलाज कराने की गुहार लगाई। उनकी व्यथा सुनाते आंखें तक भर आई। मंत्री ने उनको हर संभव इलाज दिलाने का भरोसा दिया। हवा सिंह ने कहा कि कि उसके मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की बिजली की तार गुजर रही है। इससे उनको खतरा बना रहता है। यह कभी भी उन पर भारी पड़ सकती है। मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों को संज्ञान लेकर एक सप्ताह के अंदर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ओमपति ने ने जर्जर मकान और मानसून आने पर अपनी चिंता मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने उनके मकान का सर्वे कराने के निर्देश दिए।राजेंद्र सिंह ने गांव में पांच वाटर कूलर लगाने का अनुरोध किया। देवी ने मंत्री से मकान की मरम्मत की गुहार लगाई। राजेंद्र ने जमीन पर कुछ लोगों के कब्जा करने की शिकायत दी। इस मौके पर बिजली विभाग एसडीओ नरेंद्र जागलान समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed