फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minister of State for Panchayat heard the problems

Panipat News: पंचायत राज्यमंत्री ने समस्याओं की सुनवाई की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Panchayat heard the problems
पानीपत। पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को वार्ड-21 के शोंधापुर गांव में जन समस्याओं की सुनवाई की। उनके सामने 120 शिकायत पहुंची। इनमें आधारकार्ड, परिवार पहचान पत्र व प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्या अधिक रही। राज्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मौके पर समाधान किया। पुलिस से संबंधित भी कई समस्याएं कार्यक्रम में लोगों ने दी। जिनका संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात करके मंत्री ने समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


महिपाल ढांडा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध हैं। लोगों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार की इस अनूठी पहल के तहत प्रयास किए जा रहे है। कार्यक्रम में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे जन मानस की ज्यादातर समस्याओं का मौके पर अधिकारियों के सहयोग से निदान किया जाता है। यह कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया। रेखा ने बताया कि उसने लोन के लिए एप्लाई किया था, लेकिन उसका लोन मंजूर नहीं हो पाया है। पूजा विहार कालोनी के मोहन, दिलबाग, मनोज, विनोद व सनोज ने काॅलोनी में मूलभूत सुविधाओं की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां नाली, पानी, सड़क व सीवर की सुविधा दी जाएं। मंत्री ने उनकी समस्या को लेकर निगम अधिकारियों से बात की। सोनू ने सरकार की योजना के तहत मकान की मरम्मत कराने की मांग की। ज्योति नगर की गुरुवचन कौर ने जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। जगदीश ने मकान के सामने रखे ट्रांसफार्मर हो हटवाने की मांग की। रोहताश, कृष्ण व सुभाष ने बिजली के अघोषित कटों के बारे में मंत्री को अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री रोशन मेहला, मंडलाध्यक्ष जसबीर छौक्कर, पैक्स के चेयरमैन दिलबाग पूर्व पार्षद संजीव दहिया, दीपक शर्मा, एसडीओ कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed