फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mild force used as police and workers clashed on the fourth day

Panipat News: चौथे दिन भी पुलिस और श्रमिकों में टकराव, किया हल्का बल प्रयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Mild force used as police and workers clashed on the fourth day
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों और पुलिस का टकराव वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। श्रमिक सुबह आठ बजे काम पर लौट आए थे। वे करीब दो घंटे बाद काम बंद कर गेट-3 के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस ने श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर श्रमिकों को गेट से हटा दिया।
विज्ञापन

श्रमिकों ने अब नए ग्रेड पर वेतन देने की मांग उठाई। श्रमिकों ने बताया कि पुराने रेट में 14 हजार और नए में 20 हजार रुपये वेतन तय है। श्रमिकों ने दो बजे हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। फिलहाल श्रमिकों ने एक बार फिर हड़ताल खोलने पर अपनी सहमति दे दी है और शुक्रवार से काम पर लौटने को कहा है। प्रशासन और पुलिस ने श्रमिकों के प्रदर्शन से बनी तनाव की स्थिति को देखते हुए रिफाइनरी के तीन प्रमुख गेट पर एचसीएस अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। इनके साथ एक-एक डीएसपी कानून एवं व्यवस्था के लिए लगाया है। नगर निगम के सहायक आयुक्त डॉ. पंकज को मुख्य पर्यवेक्षक लगाया है। इन सबके बीच पानीपत के साथ करनाल, कैथल और मधुबन से पुलिस बुलाई है।
विज्ञापन

पानीपत रिफाइनरी पी-25 प्रोजेक्ट के श्रमिक आठ घंटे की ड्यूटी, समय से भुगतान और मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए सोमवार से आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को लिखित समझौता होने के बाद वीरवार सुबह आठ बजे करीब 10 से 12 हजार श्रमिक पी-25 प्रोजेक्ट में काम पर लौट आए। इसके बाद 10 बजे के आसपास कुछ श्रमिक संगठनों और श्रमिकों ने गेट-3 पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्लांट में श्रमिकों के साथ मारपीट करने की बात कह दी। आंदोलनकरी श्रमिकों ने दूसरे श्रमिकों का काम जबरन बंद करा दिया। श्रमिकों ने गेट-3 और 4 पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर वहां से हटा दिया। श्रमिक इसके बाद ग्रुप बंटकर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। रिफाइनरी अधिकारियों, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों और श्रमिकों के बीच दो घंटे तक वार्ता चली। दो बजे हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। हड़ताल खोलने पर सहमति दे दी है और शुक्रवार से काम पर लौटने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की स्वाट टीम रिफाइनरी पर लगाई : रिफाइनरी पर पुलिस की स्वाट टीम को मुस्तैद किया गया है। पानीपत के अलावा मधुबन पुलिस लाइन, करनाल और कैथल जिले से भी फोर्स तैनात है। सभी गेट पर एक-एक डीएसपी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed