फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Message of service, Simran and humanity given on the holy memory of Sant Darshan Singh Maharaj

Panipat News: संत दर्शन सिंह महाराज की पुण्य स्मृति पर सेवा, सिमरन और मानवता का दिया संदेश

Sun, 31 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Message of service, Simran and humanity given on the holy memory of Sant Darshan Singh Maharaj
छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाते मिशन के सदस्य। स्रोत : मिशन
पानीपत। सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा संत दर्शन सिंह महाराज की 37वीं पुण्य स्मृति पर शनिवार को नूरवाला रोड पर कृपाल आश्रम और असंध रोड पर संत राजिंदर आश्रम पर मीठे पानी की छबील लगाई। इसके साथ सभी केंद्रों पर ध्यान, सत्संग और सेवा कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मिशन के सदस्यों ने संगत को संत दर्शन सिंह महाराज के बताए प्रेम, सेवा, सिमरन और सदाचार के मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारे, करुणा और मानव कल्याण का संदेश दिया और बताया कि यह सेवा महाराज की उस शिक्षा को चरितार्थ करती है कि प्यासे को पानी पिलाना, दुखी का सहारा बनना और बिना किसी स्वार्थ के सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। सत्संग में संत दर्शन सिंह महाराज के जीवन, उपदेशों और मानवता के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। महाराज सदैव एक बनो, नेक बनो और नेक कार्य करो का संदेश देते थे। उनका कहना था कि सच्चा धर्म मानवता की सेवा, प्रेम, विनम्रता और निष्काम कर्म में निहित है। उन्होंने लोगों को जाति, धर्म और ऊँच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर समस्त मानव जाति को एक परिवार मानने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed