Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mercury to drop four degrees this week, severe cold

Panipat News: इस सप्ताह चार डिग्री गिरेगा पारा, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Mercury to drop four degrees this week, severe cold
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पश्चिमी हिमालय में हुई बर्फबारी के बाद शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में नजर आ रहा है। इस सप्ताह तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।
रविवार को भी जिले में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं सुबह के समय धुंध नजर आने लगी है। हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेजी से परिवर्तन हुआ है। पानीपत में भी इसका असर नजर आ रहा है। जिले में एक सप्ताह में तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हुई। अब दिन में ठंडी हवाओं के कारण मौसम सर्द होता जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ आशीष चौधरी ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव होगा। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली शुष्क व ठंडी हवाओं के कारण प्रतिदिन तापमान में गिरावट आएगी। इससे एक सप्ताह में कड़ाके की सर्दी दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई में आई कमी, लेकिन स्थिति गंभीर : उधर, जिले में प्रदूषण का प्रभाव भी कम नहीं हो रहा है। एक्यूआई की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। शनिवार को जिले का एक्यूआई 322 दर्ज किया गया था। लेकिन रविवार को जिले का एक्यूआई घटकर 266 तक पहुंच गया। लेकिन अब भी हवा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आने वाले दिनों में धुंध व कोहरे के कारण एक्यूआई बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed