फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mentally disturbed person committed suicide by hanging

Panipat News: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed person committed suicide by hanging
पानीपत। बबैल रोड स्थित जगदीश नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक कई दिन से परेशान चल रहा था। उसके बेटे ने उससे परेशानी जानने का प्रयास भी किया लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। किला थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर लिए हैं और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब तक व्यक्ति के आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


रिंकू निवासी सफीदों ने बताया कि उसके पिता श्यामलाल (37) मेहनत मजदूर करते थे। उसके मामा बबैल रोड पर जगदीश नगर में रहते हैं। तीन माह पहले उसके पिता श्यामलाल परिवार के साथ जगदीश नगर में शिफ्ट हुए थे। उसकी मां कमला भी नजदीक एक फैक्टरी में काम करती थी। वे यहां किराये पर रह रहे थे। कई दिन से उसके पिता श्यामलाल परेशान चल रहे थे। उसे पिता से उनकी परेशानी जानने का भी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। सोमवार सुबह उसकी मां भी काम पर चली गई। वो भी घर से किसी काम से बाहर आ गया था। उसने दोपहर को जाकर देखा तो उसके पिता का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed