फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mega Cyclothon will enter the district via Assandh-Munk

Panipat News: असंध-मुनक के रास्ते जिले में प्रवेश करेगी मेगा साइक्लोथॉन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mega Cyclothon will enter the district via Assandh-Munk
पानीपत। नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए प्रदेश स्तरीय मेगा साइक्लोथॉन रैली शुक्रवार को दोपहर पानीपत पहुंचेगी। यह रैली असंध-मुनक के रास्ते जिले में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन का जिले के ददलाना गांव में पहला कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम को रैली पुलिस लाइन पहुंचेगी। रैली शनिवार को सुबह छह बजे पुलिस लाइन से सोनीपत के गोहाना रवाना होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने इसकी तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मेगा साइक्लोथॉन रैली एक सितंबर को करनाल से रवाना होगी। इसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पानीपत के ददलाना में कार्यक्रम होगा। शाम सात बजे डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। दो सितंबर शनिवार को पुलिस लाइन से सुबह छह बजे विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा। यह रैली डाहर, टोल प्लाजा व इसराना से होकर गोहाना में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि रैली में हजारों युवा व आम लोग भाग लेंगे। लोगों को इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करानी चाहिए। वे एचटीटीपीएस://उदयडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन/एंटीड्रग_साइक्लोथॉन लिंक पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम अमरदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी सतीश गौतम, डीडीपीओ सुमित चौधरी, सिविल सर्जन डॉ जयंत आहूजा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed